Bihar Nagar Nikay Chunav 2023: बिहार के 21 जिलों के 31 नगर निकाय चुनाव की देखिए पूरी लिस्ट
Nagar Nikay Chunav 2023: बिहार में नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। 21 जिलों के 31 शहरों में होने वाले आम चुनाव के तारीख की भी घोषणा हो चुकी है।

Bihar Nagar Nikay Chunav 2023: बिहार के 21 जिलों के 31 शहरों में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारिया जोरों पर है। 21 जिलों के 31 नगर निकाय चुनाव के तहत मधुबनी और सहरसा के नगर निगम के भी चुनाव होंगे। वहीं 19 जिलों के विभिन्न निकायों के 31 खाली सीटों पर उपचुनाव भी होंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी इलाकों में आम चुनाव के मद्देनज़र कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। वहीं सभी संबंधित निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दिया गया है। प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल भी कर भी कर दिया है। 17 मई तक ही नामांकन के लिए आखरी तारीख तय की गई थी।
आपको बता दें कि नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण में नवगठित, उत्क्रमित और सीमा विस्तार वाले 24 नगर निकाय और 7 वैसे शहर भी शामिल हैं, जिनका जून 2023 में कार्यकाल खत्म हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि संबंधित जिला को ज़रूरी दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।

आम चुनाव के मद्देनज़र संबंधिता जिलो के जिला अधिकारी और जिला निर्वाचन पदाधिकारी को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। 17 मई तक सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वहीं 18 तारीख से 20 तारीख तक नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है।
नामांकन वापस लेने के लिए 21 मई से 23 मई तय किया गया है। 24 मई को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटन कर सूची जारी की जाएगी। 9 जून को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। वहीं 11 जून को चुनाव परिणाम घोषित होंगे। ग़ौरतलब है कि सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी और चुनाव के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications