इंडोनेशिया में बजेगा बिहार का डंका, मुजफ्फरपुर की लहठी को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान
भारत को अगले साल होने वाले सम्मेलन के अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी सौंपे जाने की बात सामने आ रही है। यही वजह है कि हिंदुस्तान की तरफ़ से इस सम्मलेन को खास बनाने की तैयारी ज़ोरों पर चल रही है। आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर...
पटना, 23 सितंबर 2022। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की लहठी को अब अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। इंडोनेशिया के बाली में 15 नवंबर को जी-20 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जी-20 सम्मेलन में भारत की तरफ़ से राष्ट्राध्यक्षों को खास तोहफा देने की बात कही जा रही है। इसमें मुजफ्फरपुर की लहठी समेत हस्तकला के अन्य उत्पाद तोहफे के तौर पर दिया जाएगा। उद्योग विभाग ने इस बाबत तैयारी शुरु कर दी है। मुजफ्फरपुर की पहचान लहठी जी-20 सम्मेलन तोहफे के तौर दिया जाएगा। सम्मेलन में शामिल हुए राष्ट्र अध्यक्षों को भारत की तरफ़ भेंट के तौर पर दिया जाएगा। इस तरह बिहार की लहठी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान मिलेगी।

लहठी को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान
भारत को अगले साल होने वाले सम्मेलन के अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी सौंपे जाने की बात सामने आ रही है। यही वजह है कि हिंदुस्तान की तरफ़ से इस सम्मलेन को खास बनाने की तैयारी ज़ोरों पर चल रही है। आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर की लहठी केंद्र सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना में शामिल है। विदेश मंत्रालय की तरफ़ से जी-20 सम्मेलन में लहठी ले जाया जायेगा। व्यवसायियों और कारीगरों के बीच लहठी को वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद से खुशी का माहौल है।

महिला उद्यमियों और कारोबारियों को होगा फायदा
एमएसएमई मंत्रालय ने इस उत्पाद के निर्यात के मद्देनज़ कार्य योजना तैयार की है। सरकार की इस पहल से मुजफ्फपुर जिले के लहठी उद्योग औ कारोबार से जुड़े 50 हजार लोगों फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और आत्मनिर्भर भारत जैसी सरकारी योजनाओं के ज़रिए लहठी उद्योग में ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। महिला उद्यमियों और कारोबारियों को इससे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है।

लहठी के लिए मशहूर है इस्लामपुर मंडी
सरकार की इस पहल से लहठी की गुणवत्ता और डिजाइन को बेहतर बनाते हुए अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय बाजार में सप्लाई किया जाएगा। लहठी उद्योग और कारोबार से जुड़े लोगों की मानें तो इसके लिए इस्लामपुर लहठी मंडी सबसे फेमस है। यहा से लहठी दूसरे राज्यों में भी भेजी जाती है। वहीं पंखाटोली, रामबाग, मनियारी जैसे इलाकों के दर्जनों गांवों में कई परिवार घर में ही लहठी तैयार कर बाज़ारों में सप्लाई करते हैं।

सचिन तेंदुलकर पत्नी को भी पसंद आया लहठी
ग्रामीणों की मानें तो लहठी के कारोबार से करीब पांच सौ छोटे-बड़े व्यवसायियों का काम चल रहा है। लहठी के ज़रिए हर साल 50 करोड़ रुपये बिज़नेस सिर्फ़ मुजफ्फरपुर जिले से होता आ रहा है। यहां कि लहठी इतनी ज्यादा मशहूर है कि बालीवुड फ़ेम अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी इसे पहन चुकी हैं। मुजफ्फरपुर की लहठी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी के दौरान उन्हें सौगात के तौर पर तोहफें में दी गई थी। इतना ही नहीं यहां की लहठी क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी पहन चुकी हैं।

विदेशों में भी लहठी ने दी दस्तक
शगुन के तौर पर शादी और त्योहारों में लोग लहठी बहुत ही शौक से देते हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले की लहठी ने प्रदेश में तो मशहूर है ही, अब देश के अलावा विदेशों में यहां के लहठी ने दस्तक दे दी है। डीके सिंह (महा प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र) की ने जानकारी देते हुए बताया कि जी-20 सम्मेलन में लहठी को भेजने के लिए विभाग की तरफड से निर्देश मिले हैं। इसके बाबत ज़ोरों से तैयारी चल रही है।
ये भी पढ़ें: बिहार: नम आंखो से दी गई शहीद चितरंजन कुमार को विदाई, जिस स्कूल में पढ़े थे, वहीं दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications