9वीं के छात्र प्रियांशु मुकुल ने बनाया Wireless Electric Vehicle Charger, मॉडल की हो रही खूब सराहना
Wireless Electric Vehicle Charger की लोग जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों के लिए यह एक अच्छा चार्जिंग विकल्प हो सकता है।

Wireless Electric Vehicle Charger: बिहार के युवा नई खोज करने में भी महारत हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। आज हम आपको बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के रहने वाले प्रियांशु मुकुल कर बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ऐसा डिवाइस बनाया है जिसकी मदद से बिना वायर के ही इलेक्ट्रीक गाड़ियां चार्ज होने लगेगी। प्रियांशु के इस मॉडल को देखकर स्थानीय लोगों ने खूब तारीफ की, उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे इलेक्ट्रीक गाड़ियों का चलन बढ़ता जा रहा है। आने वाले समय में यह चार्जर कई लोगों के लिए मददगार साबित होने वाला है। प्रियांशु के इस प्रोजेक्ट से ना सिर्फ़ जिले का नाम रोशन होगा, बल्कि प्रदेश के नाम भी एक नया रिकॉर्ड कायम होगा। आगे आपको बताएंगे कि प्रियांशु ने किस तरह से इस डिवाइस को तैयार किया है। यह किस तरह काम करता है, इसकी खासियत क्या है ?

प्रियांशु को कैसे आया डिवाइस बनाने का आइडिया ?
प्रियांशु मुकुल MRS उच्च विद्यालय मनियारी के 9वीं क्लास का छात्र है। कम उम्र में उसने इलेक्ट्रीक गाड़ियों को बिना वायर से चार्ज करने वाला डिवाइस तैयार किया है। जो भी प्रियांशु के प्रयोग की बात सुन रहा है तारीफ़ करते नहीं थक रहा है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए, प्रियांशु ने सोचा कि चार्जर के तार की लंबाई स्विच तक पहुंचना भी एक चैलेंज है। क्योंकि हर जगह गाड़ी को चार्ज करने के लिए इलेक्ट्रिक बोर्ड पास में नहीं लगा होता है। चार्च करने के लिए दूर पड़े बोर्ड तक तार पहुंचाने की समस्या होती है। इसलिए एक ऐसा डिवाइस तैयार किया जाए जो कि बिना वायर के ही इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर दे।

बिना वायर के ही हो जाएगी गाड़ी चार्ज
प्रियांशु ने इसी सोच के साथ बिना तार जोड़े वाहनों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन की कल्पना की है। जहां गाड़ी को खड़ा करते ही वह खुद बखुद चार्ज होने लगेगा। प्रियांशु ने बताया कि बिना वायर के गाड़ी चार्ज करने के लिए वाहन निर्माता कंपनी को गाड़ी के नीचे एक क्वायल लगाना होगा। इस क्वॉयल की मदद से चार्जिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रिक फिल्ड बनेगी, जिसके बाद वहां पर गाड़ी लगाते ही ऑटोमेटिक चार्ज होने लगेगा।
Recommended Video

गाडी निर्माता कंपनियों को भेजा जाएगा यह मॉडल
बिना वायर के चार्जिंग विकल्प को हर कंपनी अपनी सेंसर और प्रोग्रामिंग आधार पर कर सकती है। प्रियांशु द्वारा बनाए गए मॉडल में वाहन चार्ज होने पर गाड़ी में लगे डिस्प्ले बोर्ड पर भी दिखेगा। ग़ौरतलब है कि जब चार्जिंग फुल हो जाएगी तो चार्जिंग ऑटोमेटिक हो जाएगी। वहीं प्रियांशु के प्रयोग में मदद करने वाली शिक्षिका अलका राय ने कहा की वाहन और नवाचार क्षेत्र में यह बिलकुल नया प्रयोग है। इस प्रयोग से नई क्रांति आ सकती है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रियांशु के इस मॉडल को विभिन्न गाड़ी निर्माता कंपनियों को भेजा जाएगा। आने वाले समय में यह वाहन निर्माता कपंनियों के लिए एक अच्छा चार्जिंग के लिए विकल्प हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Experiment News: पिता को हुई तकलीफ़ तो बेटे ने बनाया शानदार Device, खूब हो रही सराहना












Click it and Unblock the Notifications