सूद का पैसा देने गई युवती के साथ रेप मामले में महिला थानेदार पर लगे गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में जिले में 4 जून को एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था। 19 वर्षीय युवती ने घर वालों को सूचना दी और आरोपी के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करवाने महिला थाने पहुंची थी, जहां महिला थाना अध्यक्ष ने युवती को सुबह आने के लिए कहा, जब पीड़िता सुबह गई तो महिला थाना प्रभार पूर्णिमा कुमारी ने उसे धमकाया और पीड़ित परिवार को गाली देते हुए भगा दिया।

अहियापुर के बैरिया इलाके की निवासी पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी मुजफ्फरपुर को दी। इसके बाद अधिकारियों के दवाब में महिला थाना प्रभारी ने प्राथमिकि दर्ज की, लेकिन उसने जांच के लिए ना तो पीड़िता के कपड़े और ना ही दुष्कर्म हुए बिस्तर के चादर को फॉरेंसिक भेजा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि महिला थाना प्रभारी पूर्णिमा कुमारी केस को कमज़ोर करने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

Muzaffarpur News

पीड़ित परिवार ने इस बाबत कोर्ट में परिवार दर्ज कराई है, एडवोकेट अमरनाथ ने बताया कि मामले में कोर्ट ने परिवाद को मंज़ूर कर लिया है। अगली तारीख पर मामले में सुनवाई होगी। वहीं महिला थाना अध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी ने मामले से किनारा करते हुए कहा कि जिस दिन यह घटना हुई थी, उस दिन वह छुट्टी पर थी।

महिला थानेदार पूर्णिमा कुमारी ने कहा ना तो उसने FIR दर्ज की है और ना ही उस केस की इन्वेस्टिगेशन अधिकारी है। कोर्ट में दाखिल परिवाद के बाबत कोई भी जानकारी उसे नहीं है। आपको बता दें कि वार्ड 41 के पूर्व पार्षद पर 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता ने इस बाबत केस दर्ज करवाया है।

पीड़िता के आवेदन के मुताबिक 1 साल पहले उसने पार्षद ले 1 लाख रुपये बतौर कर्ज़ लिया था। हर महीने 3 हज़ार रुपये सूद दे रही थी। सूद की रकम देने के लिए वह अकसर आरोपी के आवासीय कार्यालय पर आती जाती रहती थी। एक दिन आरोपीत ने कॉल कर पैसे की ज़रूरत का हवाला देते हुए उसे दफ्तर बुलाया।

युवती ने रात की बात कहते हुए जाने में असमर्थता बताई। इसके बाद आरोपी ने कहा कि मुझे पैसे की सख्त ज़रूरत है, इसलिए अभी आकर पैसे दो। आरोपी के काफी ज़िद करने पर रात के करीब 8 बजे युवती सूद का पैसा देने आरोपी के आवास स्थित कार्यालय गई। जहां उससे पैसे ले लिए गए। जब वापस आने लगी तो कमरे का दरवाजा बंद आरोपी ने गंदा काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+