बिहार: 'मुझे कैश जमा करवाना है', बैंक में घुसे बदमाश और लूट कर ले गए 15 लाख रुपये

चश्मदीदों की मानें तो 3 बदमाश हथियार के साथ बैंक के अंदर दाखिल हुए और हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बैंक जब अपराधी घुसे थे उस वक्त काफी तादाद में लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की।

मुजफ्फरपुर, 20 सितंबर 2022। बिहार में आपराधिक वारदातें आए दिन बढ़ती ही जा रही हैं। बेगूसराय गोलीकांड के बाद, भागलपुर, हाजीपुर में गोलीकांड हुआ। अब बिहार मुजफ्फरपुर जिले में दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। ग़ौरतलब है कि मेन मार्केट घटना सदर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। अपराधियों ने गोबरसही के आईसीआईसीआई बैंक में दिन दिहाड़े 15 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया है। पुलिस ने हर पहलु से जांच कर रही है, मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

'हथियार देख डर गए थे लोग'

'हथियार देख डर गए थे लोग'

चश्मदीदों की मानें तो 3 बदमाश हथियार के साथ बैंक के अंदर दाखिल हुए और हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बैंक जब अपराधी घुसे थे उस वक्त काफी तादाद में लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा की हथियार की वजह से कोई भी बदमाशों के सामने जाना नहीं चाह रहा था। इसी का फ़ायदा उठाते अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया औऱ आराम से फरार हो गए।

3 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

3 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

आईसीआईसीआई बैंक के गॉर्ड राहुल कुमार ने बताया कि वह गेट पर खड़े थे। बाइक से एक आदमी आया, पीठ पर बैग लिए मेरे पास पहुंचा और कहा कि बैंक में कैश जमा करवाना है। उसने कैश जमा करवाने के लिए सारी जानकारी रजिस्टर में लिख दी। जब उस व्यक्ति ने सारी जानकारी लिख दी तो गॉर्ड ने कहा कैश काउंटर पर जाकर पैसे जमा करवा दीडिए। गॉर्ड अभी व्यक्ति से बात ही कर रहा था कि इतने ही देर में दो और व्यक्ति बाइक से पहुंचा। उसके बाद पिस्टल निकाल कर मुझे दोनों ने बंदी बनाकर अंदर खींच लिया।

कैश वोल्ट खोलने का बनाया दबाव

कैश वोल्ट खोलने का बनाया दबाव

बैंक के अंदर दखिल होने के बाद हथियार के बल पर अपराधियों ने सभी लोगों को एक कोने में बैठा दिया। गन प्वॉइंट पर कैशियर को लिया और फिर कैश काउंटर पर रखे रुपयों को बैग में भर लिया। दो लोग जो कैश जमा कराने आये थे उससे भी हथियार के बल पर रुपये लूट लिया। कैश वोल्ट खोलने के लिए बैंक कर्मचारी से मारपीट की लेकिन कैश वॉल्ट नहीं खुलवा पाए। इसके बाद ठीक 12:06 बजे सभी बदमाश बैंक से लूटे हुए कैश को लेकर भाग गए।

15 लाख रुपये लूट कर फरार हुए लुटेरे

15 लाख रुपये लूट कर फरार हुए लुटेरे

बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद गोबरसही की तरफ तीनों लुटेरे भागे उसके बाद वापस मेन रोड से होकर मझौलिया की तरफ़ चलते बने। मिली जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने 15 लाख रुपये लूट कर फरार हुए हैं। वहीं पुलिस ने मौका ए वारदात की तफ्तीश करते हुए मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। नगर डीएसपी राम नरेश पासवान ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। डिटेल्स के आधार पर बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बिहार: रॉन्ग कॉल से हुई मोहब्बत, रात में हुई शादी सुबह दूल्हा फरार, लड़के को ढूंढ रही पुलिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+