बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, 5 अगस्त हो बिहार के इस ज़िले में होगी फोटोशूट मामले में सुनवाई

शिकायतकर्ता वकील आशीष राय ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर कहा है कि, महिला आयोग को इस मामले में संज्ञान लेते हुए मामले में पूरी कार्रवाई करनी चाहिए।

मुजफ़्फ़रपुर, 29 जुलाई 2022। रणवीर सिंह के नग्न शूट पर मचा बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ट्रोल हो ही रहे हैं। वहीं कई अभनेता और अभिनेत्री उनके समर्थन में भी है। इसके बावजूद शूट पर विवाद नहीं थम रहा है। अब बिहार के मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में अभिनेता रणवीर सिंह के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई गई है। भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एम राजू नैयर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पूर्वी सीजेएम के कोर्ट में कंप्लेन दायर कराया है। कोर्ट ने 5 अगस्त को मामले की सुनवाई के लिए तारीख दिया है।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर पर गंभीर आरोप

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर पर गंभीर आरोप

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर पर आरोप है कि एक मैगज़ीन में बड़ी रकम कमाने के लिए रणवीर सिंह ने न्यूड शूट करवाया है। जिससे समाज के युवा दिग्भ्रमित और भ्रष्ट होंगे। समाज को खराब करने की कोशिश के इरादे से रणवीर सिंह को शूट किया गया था। नग्न शूट की वजह से महिलाओं की भावना को ठेस पहुंची है और उन्हें शर्मिंदगी हुई है। आपको बता दें कि मुंबई के चेंबूर पुलिस थाने में भी उनके न्यूड फोटोशूट प्राथमिकि दर्ज कराई गई थी। महाराष्ट्र राज्य आयोग में अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ न्यूड फोटोशूट कराने को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई थी।

सोशल मीडिया से तस्वीर हटाने की मांग

सोशल मीडिया से तस्वीर हटाने की मांग

शिकायतकर्ता वकील आशीष राय ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर कहा है कि, महिला आयोग को इस मामले में संज्ञान लेते हुए मामले में पूरी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही रणवीर सिंह को अपने सोशल मीडिया से इस तरह की तस्वीरों को हटा देना चाहिए। इस शिकायत के बाद से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि रणवीर सिंह के लिए मुश्किलें अभी और भी बढ़ सकती हैं।

अभिनेता रणवीर सिंह के ख़िलाफ़ शिकायत

अभिनेता रणवीर सिंह के ख़िलाफ़ शिकायत

इससे पहले रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा था कि, एक आवेदन देकर अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड तस्वीरों के जरिए 'महिलाओं की भावनाओं को आहत करने' को लेकर एक शिकायत दर्ज करने की मांग की गई है।

बॉलीवुड कलाकारों ने किया रणवीर का समर्थन

बॉलीवुड कलाकारों ने किया रणवीर का समर्थन

रणवीर सिंह ने जब से पेपर मैगज़ीन के लिए कराए न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं तभी से वह जमकर ट्रोल हो रहे हैं। उनके पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया फैंस उनके न्यूड फोटोशूट का जमकर विरोध कर रहे हैं। वहीं अब बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जिसमें से ज्यादा तर रणवीर सिंह को सपोर्ट कर रहे हैं। कुब्रा सैत की 'ओपन‌ बुक' के लॉच के मौके पर विद्या बालन से रणवीर सिंह की फोटो के बारे में सवाल किया गया। इस सवाल के जवाव में विद्या बालन ने हंसते हुए कहा अरे इसमें प्रॉब्लम क्या है? पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है। हम लोगों को भी आंखें सेंकने दीजिए ना!'

ये भी पढ़ें: Ranveer Singh के फोटोशूट पर सामने आया दीपिका पादुकोण का रिएक्शन, कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+