Bihar News: ‘बुर्का बवाल’ पर मुस्लिम विधायक ने कहा- स्कूल ड्रेस कोड का करें पालन, लेकिन करें ये काम

Bihar Politics: बिहार के शेखपुरा ज़िला में हुए बुर्का विवाद अब सियासी रंग लेने लगा है। महागठबंधन सरकार पर मुस्लिम विरोधी होने के आरोप लग रहे हैं। वहीं मदरसा की मान्यता रद्द होने पर भी सियासत तेज़ हो गई है। पक्ष विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

बिहार में चल रही सियासी बयानबाज़ी के बीच वन इंडिया हिंदी से किशनगंज के कांग्रेस विधायक इज़हारुल हुसैन ने बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार में जो 50 मदरसों की मान्यता रद्द हुई है, उसे सियासी चश्मे से देखते हुए धार्मिक रंग देने की ज़रूरत नहीं है।

Muslim MLA on Sheikhpura burqa Vivad said - follow the school dress code, Bihar news in hindi

प्रदेश में उन मदरसों की मान्यता रद्द की गई है, जो सरकार द्वारा निर्धारित पैमाने पर सही नहीं उतरती है। मदरसों के जो मापदंड है, उसे मानकर संचालित करने वाले मदरसों को फिर से मान्यता दी जा रही है। सभी मदरसे अगर मापदंड को मानेंगे तो उन्हें मान्यता मिल जाएगी। कुछ लोग इसे सियासी चश्मे से देख रहे हैं, जो कि ग़लत है।

शेखपुरा में हुए बुर्का विवाद पर विधायक इज़हारुल हुसैन ने कहा कि मेरा मानना है कि स्कूल में जो ड्रेस कोड है, उसे फॉलो करना चाहिए। छात्राओं को चाहिए कि वह बुर्का पहन कर स्कूल जाएं और स्कूल पहुंचने पर बुर्का उतार कर स्कूल ड्रेस में पढ़ाई करें, वहीं क्लास ख़त्म होने के बाद वापिस बुर्का पहन कर घर आ जाएं।

इस तरह से स्कूल के नियम का भी पालन हो जाएगा और छात्राओं का पर्दा भी हो जाएगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर कुछ लोग माहौल ख़राब करने की कोशिश करते हैं, छात्राओं को परिजन को चाहिए कि इसे धार्मिक चश्मे से नहीं देखे और स्कूल प्रबंधन का सहयोग करें।

आपको बता दें कि हाल ही में शेखपुरा ज़िले के सरकारी विद्यालय में हेडमास्टर द्वारा छात्राओं को बुर्का पहनकर आने से मना किया गया था। इसके बाद स्कूल में ग्रामीणों ने ज़ोरदार हंगामा भी किया था। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+