मुंगेर हिंसा को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग
पटना। बिहार के मुंगेर हिंसा को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने राज्यपाल को घटना की पूरी जानकारी दी। साथ ही कहा कि अब यह साफ हो गया है कि मुंगेर में पुलिस ने गोली चलाई थी। राज्यपाल से मिलकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बिहार सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। बता दें कि सोमवार के बाद गुरुवार को एक बार फिर मुंगेर में उपद्रव हुआ था। इस दौरान पुलिस भी कई बार बैकफुट पर नजर आई। गोलीकांड के दोषियों पर कार्रवाई की मांग लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर गुरुवार को बाजार बंद किया गया था।

Recommended Video
वहीं शुक्रवार को डीआईजी मनु महाराज ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। हमारे जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं, हम आगजनी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे। गुरुवार को लोगों ने शहरभर में विरोध-प्रदर्शन किया। कुछ लोगों ने घटना के लिए एसपी को जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मामले में डीएम-एसपी पर गाज गिरी। आज दोपहर को निर्वाचन आयोग ने दोनों हटा दिए।
आक्रोशित युवकों ने एसपी कार्यालय के समीप पहुंचकर एसपी के खिलाफ नारे लगाए। पत्थर भी फेंककर मारे। बताया जा रहा है कि, गुस्साए युवकों के जत्थे ने एसडीओ के गोपनीय शाखा कार्यालय में भी तोड़फोड़ की। इस तरह पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण बन गया था। प्रदर्शन के दौरान पूरब सराय फांरी में लगी 2 पुलिस जीपों को आग लगा दी थी। वहीं, इससे पहले एसपी लिपि सिंह ने सफाई देते हुए कहा था कि विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। सुरक्षा बलों के करीब 20 जवान उस घटना में घायल हुए, एक एसएचओ स्तर के अधिकारी का सिर फट गया था।'












Click it and Unblock the Notifications