मुंगेरः जमीनी विवाद में करीब दो घंटे तक दो पक्षों में हुई फायरिंग, 3 की मौत
मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मोकबिरा चाय टोला में शुक्रवार की रात को जमीन के चक्कर में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। इसमें कुल तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पक्ष से जयजय राम साव और उनका बेटा कुंदन साव और दूसरे पक्ष से सागर कुमार महतो शामिल हैं। करीब दो घंटे तक गोलीबारी के बाद चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से अरविंद साव को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 12 साल पहले ओम प्रकाश सहनी ने 12 कट्ठा 3 धूर जमीन खरीदी थी। उस जमीन पर कब्जा को लेकर रामा बिंद ने ओमप्रकाश से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। इस विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया और तीन लोगों की मौत हो गई।
शुक्रवार की दोपहर को पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी और तनाव का माहौल बन गया था। इसके बाद रात 8 बजे दोनों पक्ष के बीच अचानकर गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें 26 वर्षीय कुंदन साह गोली लगने के चलते गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि गोलीबारी के दौरान घटनास्थल पर ही 18 वर्षीय सागर बिंग और 55 वर्षीय जयजय राम साह की मौत हो गई।


Click it and Unblock the Notifications
