बिहारः दिनदहाड़े भाजपा प्रदेश प्रवक्ता को बदमाशों ने मारी गोली

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में भाजपा नेता को दिनदहाड़े गोली मार दी है। वारदात जिले के इवनिंग कॉलेज के पास की है, जहां अपराधियों ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और अल्पसंख्यक चेहरा अजफर शमशी की गोली मार दी है। अजफर शमशी बुरी तरह से घायल हो गए। घायल नेता को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

munger goons did shoot bjp state spokesperson ajfar shamshi

गोलीबारी की इस घटना को किन वजहों से अंजाम दिया गया है, इसका पता नहीं चल सका है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अजफर कॉलेज के प्रोफेसर भी हैं, जो अपनी कार से निकल कर कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान उन पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की।

गोलीबारी के दौरान दो राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से एक गोली अजफर के जांघ में लगी और वह गिर पड़े। गोलीबारी की इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है, इसका पता ही नहीं चल सका है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छानबीन में जुटी है।

इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ इस घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है। मैंने इसको लेकर डीजीपी से बात की है और कार्रवाई की जा रही है। संजय जायसवाल ने बताया कि अफजर शमशी सुरक्षित हैं घटना बहुत दुःखद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+