प्रेमी ने मजाक में कहा कि बारात लेकर आओ कर लूंगा शादी तो प्रेमिका घरवालों के साथ पहुंची फिर हुआ ड्रामा

मुंगेर। कोरोनाकाल में शादियों को लेकर तरह-तरह की घटनाएं सामने आईं। कहीं टीवी पर एक-दूसरे को देखकर शादी की गई तो कहीं वीडियो कॉलिंग के जरिये शादी की गई। लेकिन शादी का यह नया मामला अन्य घटनाओं से बिल्कुल अलग है। लॉकडाउन मिलने में बाधक बन गया तो प्रेमिका से रहा नहीं गया और बारात लेकर सीधे प्रेमी के दरवाजे पर पहुंच गई। इसके बाद जमकर हाई वोल्‍टेज ड्रामा हुआ। हालांकि बाद में दोनों ने मुंगेर में ही एक मंदिर में शादी कर ली।

munger girlfriend reached boyfriend home for marriage

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के हुबली स्थित श्रीरामपुर के संतोष गुप्ता की बेटी नेहा गुप्ता को बिहार के मुंगेर स्थित जमालपुर के शिव कुमार चौधरी के बेटे धीरज चौधरी से प्‍यार हो गया था। धीरज का ननिहाल पश्चिम बंगाल में उसी जगह है, जहां नेहा रहती है। वहां दोनों की मुलाकात हुई, फिर धीरे-धीरे प्‍यार हो गया।

दोनों के परिवार वाले इस संबंध के खिलाफ थे, लेकिन दोनों अपनी जिद पर अड़े रहे। इसी दौरान कोरोना महामारी फैलने के बाद लागू लॉकडाउन में ट्रेनें बंद हैं। इससे धीरज प्रेमिका से मिलने नहीं जा पा रहा था। इस दौरान दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती रही। इसी बातचीत के दौरान एक दिन धीरज ने मजाक में ही कह दिया कि अगर वह बारात लेकर बिहार आ जाए तो शादी कर लेगा।

munger girlfriend reached boyfriend home for marriage

प्रेमिका ने भी प्रेमी से घर का पता पूछ लिया। इसक बाद उसने कई बार भाग कर बिहार जाने की कोशिश की, पर स्‍वजनों ने पकड़ लिया। लेकिन अंत में परिवार को झुकना पड़ा। फिर, प्रेमिका परिवार व करीबी लोगों के साथ बंगाल से बिहार के जमालपुर स्थित प्रेमी के घर पहुंच गई।

प्रेमिका को अचानक घर के दरवाजे पर देखकर प्रेमी के पसीने छूट गए। घरवालों ने भी शादी से इनकार कर दिया, लेकिन प्रेमिका अड़ गई। घर के दरवाजे पर इस हाई वोल्‍टेज ड्रामा को देखने भारी भीड़ जुट गई। बाद में भीड़ में शामिल कुछ लोगों के समझाने पर प्रेमी के परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए। फिर आनन-फानन में स्‍थानी नौलक्खा दुर्गा मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+