मुंगेर: संतान के लिए तांत्रिक ने मांगा इंसान की आंख का खून, महिला के पति ने बच्ची की हत्या कर फोड़ी आंख

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में एक नया मोड़ आया है। मुंगेर जिले के एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। बल्कि अंधविश्वास के चलते जादू-टोना को लेकर बच्ची की बलि दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने ओझा सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बीते 5 अगस्त को सफियासराय ओपी क्षेत्र के पुरवारी टोला फरदा स्थित एक ईंट-भट्टा के पास से पुलिस ने 8 साल की बच्ची का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया था। बच्ची 4 अगस्त को दोपहर में एक बजे से लापता था। बच्ची का शव मिलने के बाद परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक जग्गूनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सोमवार को इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया।

munger eight years old girl brutally killed in tantrum

उन्होंने बताया कि बच्ची की हत्या अंधविश्वास और जादू-टोना के चलते की गई थी। आरोपित ने उसकी बलि देने के बाद आंख फोड़ दी थी। एसपी ने बताया कि परहम निवासी दिलीप कुमार की पत्नी को बच्चा नहीं हो रहा था इसलिए वो खगड़िया जिले के कोरमाहि थाना क्षेत्र के मथुरा गांव निवासी परवेज आलम नाम के एक ओझा बाबा से मुलाकात की। ओझा ने दिलीप की पत्नी को ठीक करने का आश्वासन दिया और उसके बाद जादू-टोना की प्रक्रिया शुरू की। ओझा बाबा ने पहले रेहू मछली की बलि दी।

उसके बाद मुर्गे की बलि दी, जिससे दिलीप की पत्नी का गर्भ ठहर गया और जब गर्भ ठहर गया तो इंसान की बलि देने को कहा, जिसमें इंसान की आंख का खून लाने का आदेश दिया था। इसके बाद दिलीप ने अपने दो अन्य दोस्तों पुरवारी टोला निवासी दशरथ, परहम निवासी तनवीर आलम के साथ मिलकर उस बच्ची का अपहरण कर लिया और उसके बाद देर रात में उसकी बलि देने के बाद आंख फोड़ दिया। बच्ची की हत्या के बाद खून से सने कपड़े से ताबीज बना कर अपनी पत्नी को पहनाया।

पुलिस ने ताबीज और खून से सना कपड़ा भी बरामद किया। बच्ची के शव को ईट भट्टा के परिसर में फेंक दिया गया। इस घटना पर वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद बच्ची की निर्मम हत्या किए जाने के खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में ओझा बाबा सहित सभी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पूर्व ही एसपी ने मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुई कहा था कि बच्ची के साथ बलात्कार नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+