Viral Video: प्रेमी की कटवाई अंगुली और भरवाई प्रेमिका की मांग, जबरन शादी का वीडियो तेज़ी से वायरल

प्रेमी जोड़े की जबरन शादी कराने के बाद दबंग युवकों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रेमी जोड़े के परिजनों औपचारिक और विधि-विधान से दोनों की शादी करवाने का फैसला लिया है।

मुंगेर, 28 अगस्त 2022। बिहार के विभिन्न ज़िलों से प्रेम प्रसंग के कई मामले सामने आते रहते हैं। प्रदेश में पकड़ौआ शादी की भी खबरे देखने को मिल जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल हो हा है जिसमें दबंगों ने लड़के को ज़बरदस्ती अंगुली कटवाकर प्रेमिका की मांग भरवा दी। मिली जानकारी के मुताबिक खड़गपुर हवेली स्थित झील घूमने के लिए प्रेमी जोड़ा गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ दबंग युवकों ने से जोड़े को पकड़ लिया और फिर युवक से कहा कि अंगुली काटकर खून से युवती की मांग भरो। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है।

Recommended Video

    प्रेमी की कटवाई अंगुली, भरवाई प्रेमिका की मांग| जबरन शादी का वीडियो तेज़ी से वायरल
    वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    प्रेमी जोड़े की जबरन शादी कराने के बाद दबंग युवकों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रेमी जोड़े के परिजनों औपचारिक और विधि-विधान से दोनों की शादी करवाने का फैसला लिया है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक का नाम मिथलेस है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के रहने वाले महेश प्रसाद गुप्ता का बेटा है। शामपुर थाना क्षेत्र के बनारसी वासा गांव की निवासी के तौर पर लड़की की पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि खड़गपुर में रहकर लड़की पढ़ाई कर रही है।

    परिजनो ने लिया शादी का करवाने का फैसला

    परिजनो ने लिया शादी का करवाने का फैसला

    बिहार के मुंगेर जिले में 2 दिनों से यह वीडियो चर्चाओं में है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अज्ञात लोगों ने प्रेमी जोड़े की जबरन शादी करवाई है। प्रेमी जोड़ा खड़गपुर झील घूमने गया था तभी कुछ दबंग युवकों ने प्रेमी की अंगुली कटवा कर प्रेमिका की मांग भरवा दी। इस घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया। वहीं दोनों के परिजनों ने वीडियो वायरल होने पर नाराज़गी ज़ाहिर की। वहीं बदनामी से बचने के लिए दोनों की पूरे विधि-विधान से शादी करवाने का फ़ैसला लिया।

    पुराना वीडियो अब हो रहा वायरल

    पुराना वीडियो अब हो रहा वायरल

    वायरल वीडियो की पड़ताल से पता चला कि यह वीडियो खड़गपुर थाना क्षेत्र का है और 21 अगस्त को वीडियो बनाया गया था। पूरे मामले की जानकारी पर पता चला की युवक और युवती के बीच पिछले दोनों महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों अकसर साथ में वक़्त बिताने के लिए सैर करने जाया करते थे। साथ में वक़्त बीताने के लिए दोनो खड़गपुर झील गए थे लेकिन इस बार अकेले घूमना दोनों को मंहगा पड़ गया। दबंगों ने जबरन शादी करवाया और वीडियो वायरल कर दिया।

    ये भी पढ़ें: बिहार: मुजफ्फरपुर में मिला विचित्र जीव, प्रजाती की जानकारी के लिए कराया जा रहा है DNA टेस्ट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+