बिहार: मुजफ्फरपुर में मिला विचित्र जीव, प्रजाती की जानकारी के लिए कराया जा रहा है DNA टेस्ट
रेस्क्यू करने पहुंची टीम के रजनीश कुमार, मोती सहनी और शशिशेखर समेत कई अन्य लोगों की मेहनत के बाद जीव का रेस्क्यू किया गया। वहीं वन विभाग के एक्सपर्ट का कहना है कि यह वनबिलाव भी हो सकता है।
मुजफ्फरपुर, 28 अगस्त 2022। जंगली जानवरों के बारे में बचपन से ही बच्चों को पढ़ाया जाता है और उसकी जानकारी दी जाती है। वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक ऐसा विचित्र जीव दिखा है जिसे पहले किसी ने भी नहीं देखा था। विचित्र जीव को देखने लोगों की भीड उमंड़ पड़ी, सभी हैरान हैं कि यह जीव कहां से आया। कुछ लोग डर भी रहे हैं कि कहीं कोई खतरनाक जानवर तो नहीं।

वन विभाग की टीम नें किया रेस्क्यू
मुजफ़्फ़रपुर के भगवानपुर में एक दुकान में यह विचित्र जीव दिखा, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। विभाग की टीम मौकें पर पहुंची और जीव को रेस्क्यू कर अपने कब्जे में ले लिया। जीव को सुरक्षित रेस्क्यू के लिए वन विभाग की टीम को काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू के दौरान विभाग से आई टीम के सदस्यों पर भी जीव ने हमला भी किया, लेकिन सभी सदस्य महफूज़ रहे।

जीव पर किया जा रहा रिसर्च
रेस्क्यू करने पहुंची टीम के रजनीश कुमार, मोती सहनी और शशिशेखर समेत कई अन्य लोगों की मेहनत के बाद जीव का रेस्क्यू किया गया। वहीं वन विभाग के एक्सपर्ट का कहना है कि यह वनबिलाव भी हो सकता है। जीव की सही जानकारी रिसर्च के बाद ही पता चल पाएगा। अभी विचित्र जीव को वन विभाग कार्यालय परिसर (शेरपुर) में रखा गया है।

'जीव का डीएनए टेस्ट किया जाएगा'
देहरादून वन विभाग के रिर्सच सेंटर को जीव के खून, बाल और चमड़े के सैंपल भेजे गए हैं। लोकल लेवल पर भी इस जीव के प्रजाती पर रिसर्च किया जा रहा है। देखने से तो वनबिलाव (केविट) लगा रहा है, लेकिन सही जानकारी रिसर्च से ही मिल पाएगी। वहीं वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो सही जानकारी जुटाने के लिए जीव का डीएनए टेस्ट भी किया जा सकता है।

2010 में चीन में दिखी थी ऐसी प्रजाती
विचित्र जीव पर जानकारों का कहना है कि 2010 में चीन में ऐसी की प्रजाति दिखी थी लेकिन उसके बाद कभी भी नहीं देखा गया। इन सब बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए रिसर्च की ज़रूरत है। रिसर्च में अगर चीनी प्रजाती का जीवसाबित हुआ तो यह अच्छे संकेत नहीं हैं। डा. राजीव रंजन (पशु चिकित्सक, वन विभाग) ने कहा कि बिना रिसर्च के जीव को लेकर कुछ भी सही तौर पर नहीं कहा जा सकता है। इस पूरे मामले में अभिषेक कुमार (डीएफओ) ने कहा कि जीव की जानकारी जुटाई जा रही है।

अलग-अलग प्रक्रियाएं दे रहे लोग
विचित्र जीव को देखने के बाद स्थानीय लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई दूसरे ग्रह का जीव बता रहा है, तो कोई खतरनाक जानवर बता रहा है। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि दूसरे देशों ने वायरस के साथ जीव को बीमारी फैलाने के लिए भारत में छोड़ दिया है। यह खतरनाक जीव हो सकता है इसलिए जल्द ही इसकी जानकारी जुटाकर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। जीव की तस्वीर से मिलते जुलते जानवरों की तस्वीर देखने के बाद कई लोग इसे खतरनाक जानवर बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार: 'धनकुबेर का खज़ाना’, इंजीनियर संजय कुमार के घर छापेमारी में 3.6 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद












Click it and Unblock the Notifications