Bihar News: मुंगेर के तारापुर में होगा आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण, 6.77 करोड़ रुपये की मंजूरी- सम्राट चौधरी
Bihar News: बिहार सरकार की सार्वजनिक परिवहन में सुधार की पहल लगातार तेज़ होती जा रही है। मुंगेर जिले के तारापुर में अब यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक बस स्टैंड मिलने वाला है। इसके लिए राज्य सरकार ने 6.77 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है, जो स्थानीय और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए परिवहन सुविधाओं में बड़ा बदलाव साबित होगी।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तारापुर में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण ई-टेंडरिंग प्रक्रिया से कराया जाएगा और इसका कार्य बुडको द्वारा किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद यात्री न केवल बेहतर सुविधा का अनुभव करेंगे, बल्कि यात्रा और समय की बचत भी सुनिश्चित होगी।

सार्वजनिक परिवहन मज़बूत करने की पहल
उपमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य परिवहन विभाग बसों के आधुनिकीकरण, पिंक बस सेवा और युवाओं को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना जैसी पहलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को वाहन खरीद में मदद करता है।
बस किराए में छूट के लिए 24 करोड़ 06 लाख रुपये मंज़ूर
सम्रट चौधरी ने यह भी बताया कि हाल ही में त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए बस किराए में छूट देने के लिए 24 करोड़ 06 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी। अब तारापुर में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण से स्थानीय लोगों और यात्रियों को उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध होगी।
अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन
सम्राट चौधरी ने कहा कि यह परियोजना केवल यात्री सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में भी योगदान करेगी। बिहार सरकार की यह पहल राज्य में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे हर यात्री और ग्रामीण नागरिक को बेहतर सेवा मिल सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications