Bihar News: ‘6 युवती और 3 युवक’, लिंग परिवर्तन के लिए ‘सरकार’ से सहायता राशि के लिए आवेदन, जानिए पूरा माम

Bihar News Today: बिहार में लोगों को इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से आर्थिक मदद की योजना चली आ रही है। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोग सहायता राशि के लिए आवेदन कर कर लाभ लेते हैं। इसी क्रम में एक दिलचस्प खबर सामने आई है, जहां लिंग परिवर्तन के लिए सहायता राशि का आवेदन कर दिया।

बिहार की 6 युवतियां और 3 युवकों ने लिंग परिवर्तन के करवाने के लिए बिहार सरकार से सहायता राशि के लिए आवेदन किया। सभी ने दिल्ली के अस्पताल से ट्रांसजेंडर सर्जरी कराने की अर्ज़ी दी थी। इनमें भोजपुर की 4 युवतिया और 1 युवक शामिल थे।

ling parivartan

इसके अलावा वैशाली की 1 युवती, मुजफ्फरपुर से 1 युवक, बांका से एक युवक और पटना की एक युवती भी शामिल है। मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष में में आए आवेदनों की स्रूटनी में इस बात का खुलासा हुआ। भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी तीन युवतियों ने ट्रांसजेडर सर्जरी के लिए आवेदन किया था।

भोजपुर के टाउन थाना क्षेत्र निवासी एक युवक और एक युवती ने भी ट्रांसजेंडर सर्जरी के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से आर्थिक मदद के लिए आवेदन किया था। वैशाली जिला के टाउन थाना क्षेत्र और पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी युवती ने लिंग परिवर्तन के लिए आवेदन दिया था।

बांका के बेलहर थाना क्षेत्र निवासी युवक और मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र निवासी युवक ने भी लिंग परिवर्तन के लिए अर्जी दी थी। बिहार के विभिन्न ज़िलों से ताल्लुक रखने वाले सभी 9 लोगों ने नई दिल्ली के द्वारका मोड़ स्थित अस्पताल में ट्रांसजेंडर सर्जरी का आवेदन दिया था।

बिहार सरकार ने सभी के आवेदनों को नामंजूर कर दिया है। इसके पीछ की वजह बताई जा रही है कि सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) से ट्रांसजेंडर सर्जरी के लिए सहयता राशि देने को मंज़ूरी नहीं है। इसके साथ ही आवेदक के बिना सत्यापन के मदद की राशि नहीं दी जा सकती है।

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के ज़रिए इलाज के लिए 497 आवेदन मिले थे। हाल ही में निदेशक (प्रमुख स्वास्थ्य सेवा) की अध्यक्षता में हुई बैठक में आवेदनों पर चर्चा हुई। 497 में 449 आवेदन को मज़ूर किया गया। जो आवेदन मंज़ूर हुए हैं, उन्हें सरकार द्वारा सहायता राशि दी जाएगी। इसमे सबसे ज्यादा कैंसर मरीज़ों के इलाज के लिए मंज़ूरी मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+