Muharram In Bihar: मुहर्रम के मद्देनजर हुई बैठक, इन बातों का रखना होगा ध्यान
सदर डीएसपी शिबली नोमानी ने कहा कि लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए कि पहले से चली आ रही गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखना है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त निगाह रखी जाएगी, ऐसा करने वाले लोगों सलाखों के पीछे रहेंगे।
नालंदा, 5 अगस्त 2022। मुस्लिम समुदाय का 8 या 9 अगस्त को मुहर्रम का त्यौहार मनाया जाएगा। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में संपन्न कराने के लिए एक बैठक की गई। बिहार थाना में शांति समिति के सदस्यों की बैठक बुलाई गई जिसमें सदर डीएसपी डॉ. शिबली नोमानी ने शिरकत की। वहीं मुहर्रम कमेटी के सदस्यों से मुखातिब होते हुए उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अखाड़ा निकालने के लिए हर हाल में लाइसेंस लेना जरूरी है। बिना लाइसेंस के अखाड़ा निकालने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video

सदर डीएसपी शिबली नोमानी ने दिए निर्देश
सदर डीएसपी शिबली नोमानी ने कहा कि लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए कि पहले से चली आ रही गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखना है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त निगाह रखी जाएगी, ऐसा करने वाले लोगों सलाखों के पीछे रहेंगे। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्य अपने स्तर से भी स्थानीय लोगों को इन बातों से अवगत कराएं ताकि खुशनुमा माहौल में इस त्यौहार को मनाया जा सके। उन्होंने बताया कि मुहर्रम के दिन सभी चौक चौराहों पर सादे लिबास में पुलिस बलों के अलावे पर्याप्त मात्रा में पुलिस और दंडाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
इन बातों पर रखना होगा ध्यान
मुहर्रम के दिन जुलूस के दौरान हुड़दंग नारेबाजी करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अलावा अति संवेदनशील इलाकों में पहले से ही पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है। वहीं बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने भी जुलूस के दौरान आने वाली समस्याओं से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। उसे किस तरह से हल किया जा सकता है उसके सुझाव भी दिए। बैठक में दर्जनों की तादाद में सामाजिक कार्यकर्ता और शांति समिती के सदस्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: बिहार: पिता पोस्टऑफिस में कर्मचारी और मां स्वास्थ्य विभाग में ANM, बेटा बना BPSC टॉपर












Click it and Unblock the Notifications