मोतिहारीः तालाब में नहाने के दौरान एक ही घर की तीन लड़कियों की डूबने से मौत

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले के पचपकड़ी ओपी क्षेत्र के मुरली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही घर की तीन युवतियों की डूबने से मौत हो गई। तीनों युवतियां दोस्तों के साथ नहाने के लिए घर के बगल में मौजूद तालाब में गई थीं। इसी दौरान गहरे पानी में जाने के चलते दम घुटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रघु साह की 17 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी, 14 वर्षीय रोशनी कुमारी और छठू साह की बेटी ललिता कुमारी के रूप में हुई है। रघु साह और छठू साह दोनों आपस में सगे भाई है।

motihari three girl died due to drown in pond

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में ले लिया। बता दें की बीते 24 मई को एक बेटी की शादी हुई थी। तीनों युवतियों की मौत के चलते घर में मातम पसर गया है। दरअसल, घर से एक साथ 6 युवतियां गांव के खेत-खलिहान देखने के लिए गई हुई थीं। घर के पास ही एक तालाब में गांव की दूसरी लड़कियों को नहाता देख वह सभी भी स्नान करने पहुंच गई।

नहाने के दौरान ललिता डूबने लगी। फिर उसे बचाने की कोशिश में प्रीति और रोशनी भी डूब गईं। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने उनके परिजनों को दी। इसके बाद गांव के लोग लड़कियों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

इस हादसे के बाद गांव के लोगों का हुजूम मृतक के दरवाजे पर जमा हो गया। सूचना पर पचपकड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि घर में पिछले 24 मई को एक बेटी की शादी संपन्न हुई है। उसी शादी में शामिल होने के लिए पूरा परिवार दिल्ली से घर आया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+