मोतिहारीः 10वीं की छात्रा से युवकों ने किया गैंगरेप और परिजनों को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा
मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले के चकिया थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक 10वीं की छात्रा को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। बीते 17 अगस्त की रात जबरदस्ती 10वीं की छात्रा को बगीचे में ले जाकर आरोपितों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया । इसके बाद लड़की के परिजनों को तीन दिन तक बंधक बनाकर भी रखा ताकि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं मिल सके।

बीते शुक्रवार को बदमाशों के चंगुल से किसी तरह भागकर पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे। थाने में घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस छात्रा का मेडिकल चेकअप कराकर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता की मां के मुताबिक लड़की नाबालिग है। उसकी उम्र महज 17 साल है।
वह दसवीं क्लास में पढ़ती है। 17 अगस्त की रात को दरिंदों ने घर से अगवा कर लिया था। वहीं, इस मामले में चकिया थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद छात्रा का मेडिकल जांच व न्यायालय में 164 का बयान दर्ज करा लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
सड़क हादसे में बेटी की मौत
वैशाली के गोरौल थाना क्षेत्र के हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के हरशेर धर्मकांटा के पास बीती रात अफरा तफरी मच गई। दरअसल एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही मां बेटी को ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से पुत्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं मां गंम्भीर रूप से घायल हो गई।बीती रात मुस्तफापुर निवासी रंजीत महतो की पत्नी पुतुल देवी और पुत्री 14 वर्षीय गायत्री कुमारी को एक तेज रफ्तार की ट्रक ने ठोकर मार दिया। जिससे पुत्री गायत्री कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि मां गंम्भीर रूप से घायल हो गई।












Click it and Unblock the Notifications