मोतिहारीः छेड़खानी से परेशान होकर 13 वर्षीय बच्ची ने की खुदकुशी, पिता ने बताई कहानी

Motihari Girl Suicide मोतिहारी। एक तरफ जहां राज्य सरकार ( bihar government ) बेहतर कानून-व्यवस्था ( law and order ) के लिए लगातार हाई-लेवल की बैठक कर रही है। वहीं प्रदेश में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मोतिहारी ( motihari ) जिले का है, जहां मनचलों से परेशान होकर 13 वर्षीय लड़की ने खुदकुशी ( girl suicide ) कर ली।

motihari girl eat poison due to molestation

पूरा मामला चकिया थाना क्षेत्र के बारागोविंद गांव का है, जहां मंगलवार की शाम को यह घटना घटित हुई। मृतका के परिजनों ने चकिया थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गरीबी के चलते पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को मौसी के घर चकिया के बारागोविंद में रखे हुए था।

लड़की जब भी खेत में जाती तो मनचले उसके साथ छेड़खानी करते थे। छेड़छाड़ से परेशान लड़की के परिजनों ने मनचले युवक के घरवालों से शिकायत की थी और युवक को समझा-बुझाकर मामले को खत्म समझ लिया था। लेकिन मंगलवार को एक बार फिर मनचले युवक ने उसके साथ छेड़खानी की, जिससे परेशान होकर लड़की ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

मृतका के पिता रामबाबू भगत ने बताया कि गरीबी के चलते उन्होंने बेटी को उन्होंने उसकी मौसी के घर भेजा हुआ था, जहां उसके साथ गांव के तीन युवक छेड़खानी करते थे। छेड़छाड़ से परेशान 13 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली है।

motihari girl eat poison due to molestation

घर में घुसकर लड़की का अपहरण
वहीं बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ स्थित नौहसा गांव में ट्यूशन शिक्षिका की 20 लोगों ने हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि सभी अपराधी हाथों में हथियार लिये हुए थे और मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। किडनैप की गई लड़की का नाम रुकशार प्रवीण बताया जा रहा है।

अपहरण का मुख्य आरोपी युवती के घर के बगल में रहने वाले हलीम का पुत्र मो. अफरोज है। जो किराये के मकान में रहकर नल-जल योजना की ठेकेदारी करता था। युवती के घर वालों ने बताया कि अफरोज अपने बीस की संख्या में हथियार से लैस साथियों के साथ घर में घुसा और दहशत फैलाकर अफरोज और उसके साथी घर के सदस्यों की पिटाई की फिर युवती को जबरन हथियार के बल पर अपने साथ ले गए।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+