Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मां पिता ने दफना दिया था बेटे का शव, 8 महीने बाद ज़िंदा लौटा मोहम्मद एहताब, जानिए क्या है मामला?

Muzaffarpur Breaking News: बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले से एक हैरत अंगेज़ मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने अपने बेटे के शव को दफना दिया था, लेकिन फिर उनका बेटा ज़िंदा लौट आया है।

Mother father had buried sons dead body, Dead son returned alive after 8 months Muzaffarpur News

Muzaffarur News In Hindi: बिहार के मुज़फ्फरपुर ज़िले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। माता-पिता ने अपने बेटे के शव को दफना दिया था। अचानक आठ महीने बाद उनके बेटा घर वापस आ गया है। परिवार वाले हैरान भी हैं, वहीं बेटे के वापस लौट आने बुज़ुर्ग माता-पिता के खुशी का ठिकाना भी नहीं है।

8 महीने बाद वापस बेटे के वापस आने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। बुज़ुर्ग दंपत्ति के घर मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। तुर्की थाना क्षेत्र के टारसन गांव का यह पूरा मामला है, आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

इस पूरे मामले में मिली जानकारी के मुताबिक 13 दिसंबर 2022 में टारसन गांव निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद एहताब जरी का काम करने के लिए दिल्ली गया था। 18 दिसंबर को दिल्ली से वह काम के सिलसिले में (मैटरियल लाने) लखनऊ के लिए ट्रेन से गया था।

दिल्ली से लखनऊ सफर के दौरान मुसाफिरों ने एहताब पर चोरी का इल्ज़ाम लगाकर जमकर पिटाई कर दी। वहीं यात्रियों ने उसे ट्रेन से भी नीचे फेंक दिया। किसी ने सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो डाल दिया। वीडियो देखने के बाद उसके घर वालों ने शाहजहांपुर पुलिस (उत्तर प्रदेश) से संपर्क साधा।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मोहम्मद एहताब की मौत हो गई। इसके बाद एहताब के परिजन शाहजहांपुर पहुंचे और शव की शिनाख्त करते हुए वहीं दफना दिया। अचानक 8 महीने बाद एहताब वापस घर पहुंचा है। 7 जून को की रात में अचानक वह घर वापस आया। बेटे को देखकर परिवार वाले फूले नहीं समा रहे हैं।

एहताब घर तो वापस आ गया लेकिन वह बोल नहीं पा रहा है, सभी लोगों से इशारों में कर रहा है। एहताब बताया कि ट्रेन में उसकी पिटाई की गई और बाद में ट्रेन से फेंक दिया गया। ट्रेन से गिरने पर वह बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया। जैसे-तैसे करके वह गुजरात पहुंचा गया, जहां एक आश्रम में रह रहा था। वहीं उसका इलाज भी हुआ।

याद्दाश्त जाने की वजह से वह किसी को कुछ नहीं बता पा रहा था। एक सप्ताह पहले याद्दाश्त लौट आने के बाद उसने आश्रम के बाबा को बताया अपने बारे में बताया। बाबा ने ही उसके लिए मुजफ्फरपुर का टिकट कटवा कर उसे ट्रेन से भेज दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+