‘खाते में नहीं आये रुपये, पेमेंट का दिखाया स्क्रीन शॉट’, साइबर ठगों से रहे सावधान, आप भी हो सकते हैं शिकार
Cyber Crime In Bihar: युवाओं में इन दिनों ऑनलाइन गेम खेलकर पैसा कमाने का चलन बढ़ता ही जा रहा है। आम बोल चाल की भाषा में यह जुआ की श्रेणी में ही आता है। वन इंडिया हिंदी किसी भी प्रकार से ऑनलाइन गेम खेलकर पैसा कमाने को प्रमोट नहीं करता है। यह खबर सिर्फ लोगों को जागरुक करने के लिए लिखी गई है।
साइबर ठग लोगों को ठगने के नए-नए तरीक़े ढूंढते रहते हैं। अब उन्होंने ऑनलाइन गेम के ज़रिए ठगी का एक नया तरीक ढूंढ निकाला है। विभिन्न वेबसाइट लोगों को खेलकर पैसा जीतने का प्रलोभन देती है। इसी के ज़रिए भुगतान के दौरान साइबक ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

वन इंडिया हिंदी के पास ऑनलाइन गेम खेलकर ठगी का मामला आया। इस पर पड़ताल शुरु की गई, जिसमें पूरा मामला साफ हुआ कि किस तरह से ऑनलाइन गेम के ज़रिए लोग ठगों का शिकार बन रहे हैं। दरअसल एक युवक ने ऑनलाइन गेम खेला और रुपये जीते। इसके बाद उसने ARB (डिजिटल करेंसी) वॉलेट में पैसे ट्रांसफर किए।
इसके बाद उस पैसे को निकालने के लिए एआरबी में डाले गए पैसे को दूसरे व्यक्ति को बेचना होता है। इसके लिए जब आप अपनी डिजिटल करेंसी (एआरबी वॉलेट में डाले रुपये) को बेचने के लिए डालते हैं। सामने वाला व्यक्ति उसे ख़रीदने के लिए एसेप्ट करता है। इसके बाद ही ठगी का जाल बुना जाता है।
एप्प में यह साफ शब्दों में लिखा रहता है कि जब तक आपके पास भुगतान नहीं आ जाए, आप सेल (बेचना) कन्फर्म नहीं करें। अब अगला व्यक्ति फर्ज़ी स्क्रीन शॉट लगाकर दिखाता है कि भुगतान कर दिया गया है। फिर भी आप सेल कन्फर्म नहीं करते हैं, तो ठग आपके पास कॉल करता है।
आपका पेमेंट हो चुका है, आप सेल कन्फर्म कर दीजिए। इस पर जब इधर से कहा जाता है कि खाते में पैसे नहीं आए तो, उधर से ठग कहता है कि आपको प्रोसेस बता रहा हूं वैसे कीजिए पैसे आ जाएंगे। इसके बाद वह आपको प्रोसेस बताता है कि देखिए सेल करने के लिए टाइम दिखा रहा है, वहां कन्फर्म करें, पैसे खाते में आ जाएंगे।
इतना करते ही आपके खाते से पैसे ठग के खाते में चला जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि भुगतान नहीं आया पेमेंट का स्क्रीनशॉट भेजा यह कैसे हो सकता है। तो आपको बता दें कि कई एप्प है जिसके ज़रिए स्क्रीनशॉट को एडिट कर जितना चाहे उतने रुपये और जिसके नाम से चाहे उसके नाम पर भुगतान दिखा सकते हैं।
वन इंडिया हिंदी अपने पाठकों से यही अपील करता है कि इस ऑन पैसे खेलने के लालच में नहीं आये। आपको पहले कुछ रुपये जिताये जाते हैं, और जब आप ज्यादा रुपये लगाकर खेलते हैं तो आपको ठग मैनुअली हरा देते हैं। यह सारा खेल ठगों द्वारा ऑपरेट किया जाता है, इसलिए आप अपने पास के लोगों को भी जागरुक करें और ठगी का शिकार होने से बचाएं।












Click it and Unblock the Notifications