Vikramshila Express: विक्रमशिला एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल ब्लास्ट, पूरे कोच में फैला धुआं, सहमे यात्री
Vikramshila Express Blast: घटना के बाद यात्री सहम गए। लोगों ने नहीं सोचा था कि मोबाइल फट जाएगा। बताया जा रहा है कि धमाका मोबाइल की बैटरी में हुआ। उसके बाद ट्रेन में अफरातफरी मच गई।

Vikramshila Express Mobile Blast: बिहार के जमालपुर में आज बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Vikramshila Express) में एक महिला यात्री का मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया जिसके बाद पूरे कोच में धुंआ फैल गया। हालांकि, इस मोबाइल की चपेट में एक व्यक्ति आ गया जिसका पैर बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद स्लीपर कोच में सवार यात्री इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान एक यात्री भी घायल हो गया।
घटना के बाद यात्री सहम गए। बताया जा रहा है कि धमाका मोबाइल की बैटरी में हुआ। उसके बाद ट्रेन में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस घटना की वजह से विक्रमशिला एक्सप्रेस (Vikramshila Express) के खुलने में भी देरी हुई। क्योंकि घटना के बाद रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
क्या है मामला
घायल चश्मदीद के मुताबिक उसे आनंद विहार जाने के लिए विक्रमशिला एक्सप्रेस (Vikramshila Express) पकड़नी थी। उसके पास जनरल बॉगी का टिकट था लेकिन वह जल्दबाजी में जेनरल बोगी में चढ़ नहीं सका। जल्दबाजी में वह बरियारपुर से टिकट लेकर स्लीपर बोगी में चढ़ गया। ट्रेन में जबरदस्त भीड़ होने की वजह से वह गेट पर ही खड़ा था। तभी जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन रुकी। ट्रेन रुकते ही अचानक बैग में रखा सामान विस्फोट हो गया। विस्फोट होते ही ट्रेन के अंदर अफरातफरी का माहौल हो गया। संदीप ने बताया कि विस्फोट होते ही मैं ट्रेन के गेट पर गिर गया। संदीप ने बताया कि महिला के बैग से आग निकल रही थी जिसकी चपेट में मैं आ गया। इस दौरान संदीप का पैर झुलस गया। आरपीएफ और जीआरपी ने संदीप को ट्रेन से बाहर निकाल कर रेल अस्पताल में भर्ती कराया। संदीप का यह भी कहना है कि इस घटना में उसके साथ साथ महिला और अन्य यात्री भी घायल हुए थे जो दिल्ली जाने के कारण ट्रेन से नहीं उतर सके। लगभग दस मिनट के बाद ट्रेन आनंद विहार के लिए खुल गई।
यात्री का पैर झुलसा
घटना विक्रमशिला एक्सप्रेस (Vikramshila Express) के कोच नंबर एस-9 में हुई। घटना में घायल यात्री की पहचान हो गई है। यात्री की पहचान खड़गपुर निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। इस घटना में युवक का पैर पूरी तरह से झुलस गया है। बताया जा रहा है कि हाथ से फिसलकर मोबाइल युवक के पैर पर गिर गया। जिसके बाद उसका पैर झुलस गया है। घटना के बाद इतना हंगामा हुआ कि रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जिस कारण ट्रेन देरी से रवाना हुई।












Click it and Unblock the Notifications