बिहारः भाजपा विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी का पटना के निजी अस्पताल में निधन

पटना। भाजपा के एमएलसी हरिनारायण चौधरी का शुक्रवार की रात 11 बजे पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। इसके बाद रात को ही परिवार के सदस्य पटना से शहर के बंगाली टोला स्थिल आवास पर उनके पार्थिव शरीर को लेकर आए। शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ बूढ़ी गंडक के किनारे स्थित मुक्तिधाम पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। शनिवार की सुबह हरिनारायण चौधरी के निधन की खबर मिलने के बाद सामाजिक और राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

mlc harinarayan chaudhary passed away on friday night

भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रामसुमरन सिंह, पूर्व सांसद और जदयू की जिला अध्यक्षण अश्वमेघ देवी. जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ. दुर्गेश राय, जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता आदि नेता आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिवंगत विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी के बेटे तरुण कुमार ने बताया कि कोरोना के एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच में वे निगेटिव मिले थे, लेकिन उनके फेफड़े में डॉक्टर ने संक्रमण बताया था जिसके इलाज के लिए उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। हरिनारायण चौधरी दो बार नगर निकाय कोटे से विधान परिषद के सदस्य चुने गए थे। पहली बार 2003 मे और और दूसरी बार 2015 मे हुए चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। 2015 में वे राज्य में सबसे अधिक मतों से जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार थे। वे तीन बार समस्तीपुर नगर परिषद के चुनाव में वार्ड पार्षद भी चुने गए थे जबकि एक बार उप सभापति के पद को सुशोभित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+