'पापा विधायक हैं हमारे, डरते नहीं किसी से', पुलिस को खुली चुनौती देने वाला आशीष मंडल गिरफ्तार

आशीष मंडल माइक पर सबके सामने प्रशासन और पुलिस को खुली चुनौती देते नजर आए थे। उनका कहना था कि 'मै विधायक का बेटा हूँ और किसी से डरता नहीं हूँ।' फ़िलहाल पुलिस ने उन्हें तिलकामांझी थाना क्षेत्र से धर दबोचा है

MLA gopal mandal son Ashish Mandal arrested for openly challenging the police gangwar

बिहार के राजनीतिक गलियारों में वैसे तो कई दबंग नेता चर्चाओं में रहे हैं, लेकिन हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ासा वायरल हुआ जिसमे जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल माइक पर सबके सामने प्रशासन और पुलिस को खुली चुनौती देते नजर आए थे। उनका कहना था कि 'मै विधायक का बेटा हूँ और किसी से डरता नहीं हूँ।' फ़िलहाल पुलिस ने उन्हें तिलकामांझी थाना क्षेत्र से धर दबोचा है और जेल भेजने की तयारी में है।

पुलिस और प्रशासन को दी थी खुली चुनौती

पुलिस और प्रशासन को दी थी खुली चुनौती

दरअसल, पूरा मामला भागलपुर के जीरोमाइल के पास एक जमीन कब्जा करने से जुड़ा है। पिछले दिनों भागलपुर में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। इस फायरिंग के मामले में आरोप गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल पर लगे थे। जानकारी अनुसार इस घटना के बाद से ही आशीष मंडल फरार था। इसके बाद जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल ने माइक पर सबके सामने प्रशासन और पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कहा कि 'न तो मेरे पिता और न ही मैं, किसी से डरता हूं, विधायक का बेटा हूं।' फिर उनके इस बयान का वीडियो कल सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया।

SIT की टीम ने किया गिरफ्तार

SIT की टीम ने किया गिरफ्तार

बताया जा रहा कि बरारी गोलीकांड में आशीष मंडल पर आरोप लगे थे। जिसके बाद उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। इस मामले की जांच SIT की टीम कर रही थी। इसी बीच आशीष मंडल की यह वीडियो भी वायरल हो गई। जिसके बाद एसआईटी की टीम द्वारा लगातार छापेमारी के बीच मंगलवार को आशीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी अनुसार अब एएसपी कोर्ट में विधायक जी के बेटे की पेशी होगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा कि जेडीयू विधायक के बेटे आशीष मंडल की गिरफ्तारी तिलकामांझी थाना क्षेत्र से हुई है।

Recommended Video

    पापा विधायक हैं हमारे, नहीं डरता किसी से, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी

    "चुनाव प्रभावित करने के लिए बेटे को किया गया गिरफ्तार" - सविता देवी

    दूसरी ओर आशीष मंडल की माँ सविता देवी का कहना है कि 'मै मेयर का चुनाव लड़ रही हूँ। इसको प्रभावित करने के लिए जबरदस्ती मेरे बेटे को पुलिस ले गई है। उस पर झूठा आरोप लगाया गया है। वहीं आशीष मंडल के रिश्तेदार राजेश कुमार पांडेय ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि 'हम घर में नहीं थे, पुलिस बिना किसी वारंट या सूचना के घर में घुस गई और आशीष को उठाकर ले गई।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+