बिहार: नाबालिग छात्रा की हिम्मत के आगे रेप में नाकाम युवकों ने उसे तेल्हाड कुंड में फेंका, गंभीर

पटना। बिहार में भभुआ के पास कैमूर में कुछ युवकों ने एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। छात्रा ने बहादुरी से उनका सामना किया। दुष्कर्म में नाकाम रहने पर युवकों ने उस छात्रा को तेल्हाड कुंड में फेंक दिया। छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पता चलने पर लोगों ने उसे भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालात नाजुक है।

minor girl brutally harassed by rapists in bihar

संवाददाता के अनुसार, घटना तब की है, जब उक्त छात्रा शाम को शौच करने गाँव के पास झाड़ियों में गई थी। तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया। छात्रा चीखी-चिल्लाई, मगर तब कोई वहां नहीं था। युवक उसे कैमूर पहाडी पर तेल्हाड कुंड के पास ले गए। जहां सुनसान इलाके में उसका दुष्कर्म करने की कोशिश की। छात्रा जान खेल गई। उस​के विरोध से गुस्साए युवकों ने उसे बहुत पीटा और फिर तेल्हाड कुंड में फेंक दिया। जिससे छात्रा का पैर में गंभीर चोट आई और सिर भी फट गया।

बताया जाता है कि रातभर छात्रा जंगल में रोती-चिलाती रही। सुबह एक पशुपालक उधर से निकला तो वह उसे सड़क पर ले गया। जहां से छात्रा को भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना की जानकारी बिहार एस.सी,एस.टी आयोग के सभापति ललन पासवान को लगी। उन्होंने पीड़िता से अस्पताल में मुलाकात की। साथ ही पुलिस को आरोपियों को पकड़ने का अनुरोध किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+