अब ट्रांसजेंडर भी चुन सकेंगे अपना मन पसंद जीवनसाथी, पहली बार इस App के ज़रिए मिलेगी सुविधा
Matrimonial App News: बिहार के युवा विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमा रहे युवाओं की फहरिस्त लंबी है, लेकिन आज हम आपको नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने रिश्तों की अहमियत को समझते हुए मेट्रोमोनियल एप्प तैयार किया है।
आप सोच रहे होंगे की रिश्ती की अहमियत समझते हुए मैट (मेट्रोमोनियल एप्प) बनाने का कॉन्सेप्ट क्या है। दरअसल अक्सर परफेक्ट मैच नहीं मिलने की वजह से शादी के बाद रिश्ते टूट जाते हैं। कई बार तो ऐसी भी खबरें देखने को मिली हैं कि सेहत ख़राब होने की वजह से पति-पत्नी का तलाक हो गया।

अनजान से बने रिश्ते, ज़िंदगी भर का साथ निभाने बजाए, आधे में ही छूट जाता है। वहीं ट्रांसजेंडरों को जीवनसाथी चुनने के लिए अभी तक किसी एप्प में विकल्प नहीं है। इन्हीं सब मामलों को देखते हुए छात्रों ने रिश्तों की पहचान के लिए 'मैट' एप्प तैयार किया है।
नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाए गए इस एप्प पर रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही आप अपने पार्टनर की हर ख़ूबी और ख़ामी से वाक़िफ हो जाएंगे। इसके ज़रिए आपको परफेक्ट मैच मिलेगा। ग़ौरतलब है कि 'मैट एप्प' स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में भी जगह मिली है।
शिवि, आशीष और शिवांग (कम्प्यूटर साइंस के छात्र) ने इस एप्प को बनाया है। ग़ौरतलब है कि पहली बार किसी एप्प में महिला और पुरुष के अलावा ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग भी अपना जीवनसाथी चुन सकेंगे। एप्प पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद शादीशुदा लोगों शादी से संबंधित दस्तावेज़ या आधार नंबर दर्ज करना होगा।
एप्प निर्माता शिवि ने कहा कि उनकी मां वकील है, बचपन से वह देखती थी कि मां के पास छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते टूटने के मामले आत हैं। किसी ने बीमारी का नहीं बताया, किसी की पत्नी देर तक सोती है, कोई ज़्यादा खर्चा करती है।
छोटे-छोटे मामले रिश्ते टूटने का कारण बन रहे हैं, इसका ज़िक्र अपने दोस्तों किया और दोस्तों की मदद से एप्प तैयार किया। आपको बता दें कि इस एप्प के ज़रिए किसी भी लड़का या फिर लड़की का हेल्थ स्टेटेस की जांच हो सकेगी। इसमे तीन श्रेणी हैं जिसमें (1) जेनेटिक बीमारी, (2) ठीक होने वाली बीमारी, (3) नहीं बताने वाली बीमारी।
बिमारी बताने के बाद संबंधित व्यक्ति को मेडिकल सर्टिफिकेट भी अपलोड करने होंगे। इतना ही नहीं, एप्प में चैटबॉक्स के साथ ही जांच की भी सुविधा दी गई है। चैटबॉट से बात कर लोकल लेबोरेटरी से जाकर जांच रिपोर्ट भी हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित हर प्रकार के जांच के लिए लैब की पूरी जानकारी रहेगी।
एप्प में मेडिकल जांच के अलावा आपकी दिनचर्या को लेकर बाते रखने का विकल्प दिया गया है। आपकी पसंद, लाइफ्सटाइल, हॉबी, पसंद और नापसंद इत्यादी की भी जानकारी देनी होगी। आपको बता दें कि आपके द्वारा दी गई जानकारियों को मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का इस्तेमाल कर एप्प से यह पता चल जाएगा कि, आवेदक स्वस्थ है या नहीं। आपके गुणों से मैच कर आपको परफेक्ट मैच दिखाएगा।












Click it and Unblock the Notifications