12 सालों में 11 लड़कियों से की शादी... कुछ ऐसी है लव, सेक्स और धोखे की ये कहानी...
जब उसने वहां से जाने का विरोध किया तो उसे पता चला कि उसका पति आज से पहले 10 लड़कियों को अपने साथ शादी रचाकर यहां बेच चुका है। इसके बाद वो जैसे-तैसा वहां से निकली और उसकी खोज में लग गई।
पटना। गांव की गरीब लड़कियों को अपने प्यार के झांसे में फंसाकर लव, सेक्स और धोखे का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप चौक जाएंगे। किस तरह एक 36 साल के युवक ने पिछले 12 सालों में 11 लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाया और उसके साथ शादी की। इसके बाद उन्हें जिस्म की मंडी में दलालों के हाथों सौंप दिया। ये सभी लड़कियों को पहले अपने प्यार के झांसे में फंसाता गया फिर उसने साथ शादी की और कुछ महीने रहने के बाद उन्हें अलीगढ़ के जिस्मफरोशी के अड्डे पर बेच दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब इससे शादी रचाकर एक लड़की उसके घर गई और उसके साथ भी उसने वैसा ही किया जैसा अपने पिछले 10 पत्नियों के साथ कर चुका था।

नौकरी का लालच देकर इस बार भी आरोपी इस लड़की को अलीगढ़ ले गया जहां रात के अंधेरे में उसे जिस्मफरोशी के दलालों के हाथों सौपते हुए वो फरार हो गया। जब सुबह उसकी पत्नी की आंखें खुली तो वो जिस्मफरोशी के अड्डे में कैद थी। जब उसने वहां से जाने का विरोध किया तो उसे पता चला कि उसका पति आज से पहले 10 लड़कियों को अपने साथ शादी रचाकर यहां बेच चुका है।
फिर चकमा देते हुए जिस्मफरोशी के दलदल से वो बाहर निकल कर अपने गांव पहुंची और धोखेबाज पति की तलाश करने लगी। इसी दौरान उसका पति कहलगांव रेलवे स्टेशन पर दूसरी लड़की के साथ मिल गया। इसी दौरान महिला ने उसे दबोच लिया और अपने गांव ले गई। जहां उसके साथ जमकर मारपीट की गई और उसे पुलिस के हवाले करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के भागलपुर जिले का है जहां कहलगांव के पकड़तल्ला गांव में ये घटना सामने आई। यहां के रहने वाले 36 वर्षीय अली के द्वारा पिछले 12 सालों में ग्यारह लड़कियों को अपने प्यार के झांसे में फंसाकर शादी की गई। इसके बाद उन्हें जिस्मफरोशी के अड्डे पर बेच दिया गया। अपनी पिछली 10 पत्नियों को अलीगढ़ में बेचने के बाद उसने ग्यारहवीं शादी कहल गांव की रहने वाली जिलेबिया से की थी।
शादी के बाद कुछ महीने दोनों साथ में रहे फिर नौकरी दिलाने के बहाने वो उसे अलीगढ़ ले गया। जहां उसका सौदा कर वो फरार हो गया। हलांकि लड़की वहां से भागने में सफल रही और अपने घर पहुंचकर धोखेबाज पति को ढूंढ लिया। गांव वालों के दौरान मारपीट के दौरान उसने अपनी दसों पत्नियों के बारे में बताया, जिसके साथ उसने वैसी हरकत की थी। अपना गुनाह कबूल करते हुए आरोपी माफी मांगने लगा लेकिन गांव वालों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications