बिहार: ट्रेन की पहले जान लें टाइमिंग वर्ना होगी परेशानी, बदल गया है 44 ट्रेनों का समय
ऐसे में अगर आप अलर्ट नहीं हुए तो आपकी यात्रा में परेशानी हो सकती है। आपको बता दें कि आज से पूर्व मध्य रेलवे के पांच मंडलों को मिलाकर 44 ट्रेनों का समय बदल दिया गया है।
पटना। घर से निकलने के बाद ट्रेन से सफर करने से पहले आप ट्रेन की समय सारणी जान लें नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है क्योंकि 44 ट्रेनों की टाइमिंग बदल दी गई है। ये बदलाव आज 1 नवंबर से लागू हो गया है, ऐसे में अगर आप अलर्ट नहीं हुए तो आपकी यात्रा में परेशानी हो सकती है। आपको बता दें कि आज से पूर्व मध्य रेलवे के पांच मंडलों को मिलाकर 44 ट्रेनों का समय बदल दिया गया है। जिसमें दानापुर मंडल की 17 ट्रेनें भी शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें आज से नए समय पर खुलेंगी और सभी के खुलने का समय 2 से 10 मिनट के अंतराल के बीच है। तो पढ़िए कौन-कौन सी ट्रेनों का बदला गया है समय और क्या क्या है इनकी नई टाइमिंग?

12024 हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस - अब 5:35
12304 पूर्वा एक्सप्रेस पहले 7:25 अब 7:35
12310 राजधानी एक्सप्रेस पहले 5:00 अब 5:10
12316 अनन्या एक्सप्रेस पहले 5:50 अब 6:00
12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस पहले 7:05 अब 7:15
13132 पटना कोटा एक्सप्रेस अब 17:10
13234 दानापुर राजगीर इंटरसिटी पहले 8:00 अब 8:05
13236 दानापुर साहेब गंज इंटरसिटी पहले 5:15 अब 5:20
13243 दानापुर भभुआ इंटरसिटी - अब 17:45
13244 पटना भभुआ इंटरसिटी - अब 10:15
13330 गंगा दामोदर एक्सप्रेस - अब 05:30
13414 फरक्का एक्सप्रेस पहले 20:20 अब 20:30
18184 दानापुर टाटा एक्सप्रेस पहले 6:05 अब 6:15
18623 दानापुर हटिया एक्सप्रेस - अब 21:30
13250 भभुआ पटना इंटरसिटी - अब 16:45
ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि हर साल 1 नवंबर को ट्रेन के समय में बदलाव किया जाता है। हलाकि ये बदलाव दो से 10 मिनट के अंतराल के बीच होता है। इस बार ट्रेन में 5 मिनट से 30 मिनट तक का बदलाव किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications