अनोखी शादी: पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी, हंसी-खुशी किया विदा

गया। अगर पति अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दे ये तो सिर्फ आपने फिल्मों में देखा होगा। लेकिन रियल लाइफ में ऐसा न तो देखा ही होगा और न सुना होगा। आज आपको ऐसी ही एक प्रेम कहानी से रुबरु कराने जा रहे हैं जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा उसे घर विदा कर दिया। इस शादी का गवाह पति के साथ-साथ पूरा गांव भी बना। अब ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

2017 में हुई थी पप्पू और करिश्मा की शादी

2017 में हुई थी पप्पू और करिश्मा की शादी

फिल्मी स्टाईल की यह प्रेम कहानी है गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड के उतली गांव की है। जहां के पप्पू यादव की शादी नवादा के रजौली के भोरे गांव की करिश्मा से 2017 में हुई थी। सालभर के अंदर ही हालात ऐसे बने कि पप्पू ने अपने परिवार और गांव वालों के साथ मिलकर करिश्मा की शादी उसके प्रेमी से करा दी। पप्पू की पत्नी करिश्मा की शादी के गवाह बने उसके माता-पिता, परिवार और गांव वाले। सभी के साथ मिलकर पति पप्पू ने पत्नी करिश्मा की शादी उसके प्रेमी पंकज से करा दी और उसे हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद देकर विदा कर दिया।

खोयी-खोयी रहती थी दुल्हन

खोयी-खोयी रहती थी दुल्हन

पप्पु की मां पार्वती देवी की मानें तो उसकी बहू करिश्मा शादी कर आने के बाद से ही खोयी-खोयी सी रहती थी। जब उन लोगों को पता चला कि वह अपने पति के बजाए दूसरे लड़के को चाहती है तो बहू की खुशी के लिए हम लोगों ने उसकी शादी उसके प्रेमी से कराने की सहमति दे दी। दरअसल, पंकज और करिश्मा दोनों नवादा जिले के निवासी हैं और शादी के पहले से ही दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद भी दोनों एक-दूसरे को नहीं भूल पाए और पंकज छिप छिपकर करिश्मा के ससुराल में मंडराता रहता था और मोबाइल से भी अक्सर बात करता था।

पति ने कराई पत्नी की शादी

पति ने कराई पत्नी की शादी

मंगलवार की रात प्रेमी पंकज एक फिर अपनी प्रेमिका करिश्मा के ससुराल जा पहुंचा तो गांव वालों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। फिर गांव में पंचायती हुई। पति-पत्नी एवं प्रेमी के साथ ही परिवार वालों की राय ली गई और सबने मिलकर गुरुवार को मंदिर में दोनों की शादी कर दी। पति और परिवार के लोगों के साथ पूरे गांव ने आशीर्वाद देते हुए पंकज और करिश्मा को विदा कर दिया। टनकुप्पा के सह पूर्व प्रमुख परशुराम यादव ने बताया कि पंचायत में पप्पू यादव का परिवार करिश्मा की शादी उसकी प्रेमिका पंकज से कराने के लिए राजी हो गया लिहाजा दोनों की शादी करा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+