लॉकडाउन में काम नहीं मिलने पर दाने-दाने को हुआ मोहताज तो पत्नी को मार डाला फिर लगा ली फांसी

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करहंसी पंचायत के कोडरवा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया फिर खुद को फांसी के फंदे पर लटका लिया। 55 वर्षीय देवपत पासवान ने पत्नी नावरसिया देवी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद फांसी के फंदे से झूलकर जान दे दी। रविवार सुबह दोनों का शव घर में मिला।

man hanged himself after murder of his wife

वहीं घटना का कारण आसपास के लोगों ने आर्थिक तंगी बताया। देवपत पासवान और उनकी पत्नी दोनों मजदूर करते थे। दोनों के पांच बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो गई है। विवाह के बाद बच्चे अपने परिवार की देख-रेख में लग गए। दूसरी तरफ उम्र बढ़ने के साथ देवपत और उनकी पत्नी के लिए मजदूरी करना मुश्किल होने लगा।

कोरोना के संक्रमण ने इनकी स्थिति और खराब कर दी। लॉकडाउन और उसके बाद दोनों को कहीं काम नहीं मिला। आमदनी न होने से भूखमरी की नौबत आ गई। इसी आर्थिक तंगी के चलते देवपत ने शनिवार रात को धारदार हथियार से पहले पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी फिर खुद फांसी के फंदे से झूल गया। सुबह देर तक जब घर से कोई नहीं निकला तो पड़ोसियों को चिंता हुई। एक पड़ोसी ने घर में देखा तो दोनों को मृत पाया। इसके बाद गांव के लोगों को सूचना दी गई।

वहीं भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के जमुनियां गांव में रविवार की सुबह दहेज न देने पर सनकी पति ने पत्नी और साले पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपित युवक पवन मंडल ने दहेज के तौर पर एक लाख रुपये के लिए अपनी पत्नी संगीता और साला राकेश को चाकू घोंप दिया और फरार हो गया। जख्मी राकेश मंडल और संगीता देवी का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। राकेश के पेट में चाकू घोंपे जाने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि संगीता का हाथ जख्मी हुआ है। पुलिस आरोपी पवन मंडल को खोज रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+