मौसेरी बहन के साथ शारीरिक संबंध बना रहे भाई को घरवालों ने पकड़ा, दी ये सजा

Recommended Video

    Bihar: मौसेरी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाता था भाई, घर वालो ने ऐसी सज़ा की | वनइंडिया हिंदी

    पटना /मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। हुआ यूं कि रिश्ते मे मौसेरी बहन के साथ बंद कमरे में शारीरिक संबंध बना रहे भाई को घरवालों ने देख लिया था। जिसके बाद उन्होंने रंगे हाथ दोनों को पकड़ कर जमकर धुनाई की। मामले को लेकर गांववाले इतने आक्रोशित हो गए कि लड़के और उसके पिता को बंधक बनाते हुए चेहरे पर कालिख पोती दी। गांव वालों का गुस्सा इतने में ही नहीं थमा, उन्होंने दोनों को गांव-गांव घुमा कर गांव के पंचायत में बैठाया जहां उसे लड़की की शादी का पूरा खर्च देने की बात बताई कही गई। जब लड़का इसके लिए तैयार नहीं हुआ तो जबरदस्ती पंचायत के लोगों ने उसकी शादी करवा दी।

     पवित्र रिश्ते को किया शर्मसार

    पवित्र रिश्ते को किया शर्मसार

    शादी के दौरान खूब हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ, जहां आसपास के लोग इस शादी और पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाले युवक के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल कर रहे थे तो दूसरी तरफ उसकी पत्नी अपने पति के गुनाह माफ करने की गुहार लगा रही थी। हालांकि गांव वालों ने उसकी एक भी नहीं सुनी और जबरदस्ती शादी करवा दी। वहीं शादी करवाने के बाद आरोपी लड़का घर छोड़कर फरार हो गया तो लड़की उसके घर जाकर रहने लगी, जहां दोनों पत्नियों के बीच आपसी कलह शुरू हो गई है।

    मधुबनी के जयनगर का मामला

    मधुबनी के जयनगर का मामला

    मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर थाना के पड़वा बेलही पंचायत का है, जहां के रहने वाले अनिल की शादी आज से कई वर्ष पहले हो चुकी थी और उसके दो बच्चे भी थे। शादी के बाद भी वह अपनी मौसेरी बहन के साथ नाजायज संबंध बनाता था। इस बात की भनक परिवार वालों को पहले से ही थी लेकिन जब कभी इसका विरोध किया जाता तो दोनों बहाना बनाते हुए वहां से निकल जाते थे। लेकिन कल दोपहर जब अनिल अपनी मौसेरी बहन के घर पहुंचा तो घर में किसी को नहीं देख दोनों बंद कमरे में शारीरिक संबंध बनाने लगे इसी दौरान लड़की की मां वहां पहुंची और अपनी आंखों से रिश्ते को शर्मसार करने वाला करतूत देखा और बाहर से दरवाजा लगाते हुए मामले की जानकारी परिवार वालों के साथ साथ आसपास के लोगों को दी।

    शादी के बाद भाग गया लड़का

    शादी के बाद भाग गया लड़का

    मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिवार वाले और आसपास के लोगों ने पहले तो रिश्ते को शर्मसार करने वाला आरोपी भाई की जमकर धुनाई की गई और फिर बीच बाजार उसके चेहरे पर कालिख पोतते हुए उसे गांव-गांव घुमाया गया। पंचायत में उसे लड़की की शादी करने का पूरा खर्च देने का फरमान सुनाया गया। हालांकि, लड़के द्वारा इस बात पर कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भरी पंचायत में ही उसकी अपनी ही मौसेरी बहन से शादी करवा दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+