बिहार में विपक्ष के मंच से PM मोदी को अपशब्द कहने वाला शख्स गिरफ्तार, BJP नेताओं ने की माफी की मांग

बिहार में इंडिया ब्लॉक के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने वाले आरोपी व्यक्ति को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बिठौली चौक स्थित कांग्रेस के एक मंच से पीएम मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यह घटना दरभंगा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हुई।

आरोपी की पहचान रिजवी उर्फ ​​राजा के रूप में हुई है और सिमरी थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शख्स को एक वायरल वीडियो में मंच से प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है।

man arrested for abusing PM Modi File Image

दरअसल, दरभंगा के अतरबेल में हुई रैली के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। यह कार्यक्रम यूथ कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद की ओर से आयोजित किया गया था। विवाद बढ़ने के बाद नौशाद ने सफाई दी कि किसी बाहरी व्यक्ति ने मंच से गलत शब्द कहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। वायरल वीडियो में शख्स को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव के पोस्टर लगे मंच से पीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है। यह वही जगह थी जहां से ये नेता मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए थे।

CM मोहन यादव ने की माफी की मांग
इस मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर कड़ी टिप्पणी की। मुख्यमंत्री यादव ने एक पोस्ट में लिखा, 'कांग्रेस की तथाकथित मतदाता अधिकार यात्रा में प्रधानमंत्री जी की दिवंगत पूजनीय माताजी के लिए इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। यह अभद्र भाषा न तो इस देश की भाषा हो सकती है और न ही बिहार की। न तो बिहार ऐसे बयानों को बर्दाश्त करेगा और न ही देश। कांग्रेस और राजद को तुरंत माफ़ी मांगनी चाहिए।'

एनडीए नेताओं ने भी की 'अभद्र भाषा' निंदा
एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा की निंदा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना का संज्ञान लिया और 'अभद्र भाषा' की निंदा की।

बिहार CM नीतीश कुमार ने भी की निंदा
नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा, 'मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान, कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी दिवंगत माँ के खिलाफ जिस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह बेहद अनुचित है और मैं इसकी निंदा करता हूं।'

140 करोड़ भारतीयों का अपमान- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा, 'वह (प्रधानमंत्री मोदी) अब दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। इंडिया ब्लॉक के मंच से यह अशोभनीय भाषा 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है। बिहार की जनता उन्हें करारा जवाब देगी। कोई भी सभ्य समाज ऐसी भाषा को स्वीकार नहीं कर सकता। कांग्रेस और राजद नेताओं को इसके लिए माफ़ी माँगनी चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+