बिहार के बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा, स्कूली बच्चों को ले जा रहा वाहन नदी में गिरा
पटना, 10 सितंबर। बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार को दर्जन भर से अधिक स्कूली बच्चों को ले जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर बैंती नदी में गिर गया। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत नहीं में गिरी गाड़ी से बच्चों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। घटना भगवानपुर थाने के सूर्यपुरा गांव के पास हुई जहां एक निजी स्कूल के बच्चे बोलेरो कार से स्कूल जा रहे थे। कार के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट कर नदी में गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि तीन बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी में 12 से अधिक बच्चे सवार थे सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पानी से निकाले जाने के बाद तीन बच्चों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि करीब संजात गांव के प्राइवेट स्कूल की बोलेरो वहां के स्थानीय बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी गाड़ी पर से चलाक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सुर्यपुरा गांव के करीब बांध से पलटकर बैंती नदी में पलट गई। घटना की सूचना मिलने पर सैकड़ों की संख्या में हादसे वाली जगह पर पहुंचे और तुरंत बच्चों को पानी से बाहर निकालने का कार्य शुरू किया।
यह भी भढ़ें: असम ब्रह्मपुत्र नदी में नाव हादसा: 50 लोगों को बचाया, 70 लोग अभी भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना पुलिस भी एक टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान को तेज किया। घटना के बाद से बच्चों के घर में हड़कंप मच गया है, हालांकि अपने घर के चिराग को सही सलामत देख वो भगवान को धन्यवाद दे रहे हैं। इस बीच कई अभिभावक भी दौड़कर अपने बच्चों को बचाने के लिए घटना स्थल पर पहुंचे थे, लोगों ने मिल कर पानी में डूबी बोलेरो को भी बाहर निकाल लिया है। हादसे के बाद लोग घटना के बाद निजी विद्यालयों द्वारा उपयोग में लाए जा रहे वाहनों एवं चालकों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications