बिहारः देवर से अवैध संबंध का विरोध करने पर भाभी ने घर के 6 लोगों को पिला दिया जहर

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला ने पूरे परिवार को जहर पिला दिया फिर खुद भी लिया। इस दौरान प्रेमी देवर की मौत हो गई। वहीं परिवार के एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि बाकि चार लोगों की जान खतरे से बाहर है। यह घटना जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के सदुल्लाहपुर पखरौनी गांव की है।

जहर के चलते देवर की हो गई मौत

जहर के चलते देवर की हो गई मौत

जहर पिलाने की घटना 9 अक्टूबर की शाम की है, जिसके बाद सबको डीएमसीएच लाया गया। इस दौरान 10 अक्टूबर की रात को देवर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को घर लाया गया फिर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक दरभंगा जिला के थलवारा की रहने वाली चंदा देवी का विवाह सदुल्लाहपुर के स्व. रामवृक्ष साह के बड़े बेटे शिवनारायण साह के साथ हुई थी।

शादी के बाद ही महिला का चलने लगा था देवर से प्रेम प्रसंग

शादी के बाद ही महिला का चलने लगा था देवर से प्रेम प्रसंग

लेकिन शादी के बाद महिला का चक्कर अपने देवर संतोष साह के साथ चलने लगा। दोनों के बीच अवैध संबंध शुरू हो गया। जिसकी जानकारी महिला के पति और सास को हो गई। इसे रोकने के लिए देवर की शादी दरभंगा जिला के जाले स्थित बोखरा गांव की रेणु से हुई। लेकिन शादी के बाद भी देवर भाभी का अवैध संबंध चलता रहा। इस दौरान भाभी के तीन बच्चे हुए और देवर भी चार बच्चों का पिता बन गया। लेकिन उनका अवैध संबंध जारी रहा।

देवर की पत्नी करती रही विरोध

देवर की पत्नी करती रही विरोध

वहीं संतोष की पत्नी इस अवैध संबंध का विरोध करती रही। गांव के लोगों ने बताया कि दो महीने पहले देवर भाभी ने शादी करने की जिद्द ठान ली। देवर ने अपनी पत्नी पर दबाव बनाना शुरू किया और उसे साथ रहने को मजबूर किया। इस दौरान देवर-भाभी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद में देवर संतोष की पत्नी रेणु ने इन बातों की जानकारी अपने मायके वालों की दी।

घर के लोगों को पिलाया जहर

घर के लोगों को पिलाया जहर

मायके वाले रेणु और उसके बच्चे को ससुराल से लेकर चले गए। फिर रेणु के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। इन सब बातों से परेशान भाभी ने 9 अक्टूबर को परिवार के सभी लोगों को जहर पिला दी। बिस्फी थानाध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि शव के गांव आने पर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले को लेकर दरभंगा के हायाघाट थानाक्षेत्र अंतर्गत एपीएम थाना में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+