मधुबनी: पत्रकार की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, तेजस्वी ने साधा सरकार पर निशाना
Journalist Murdered, RTI Activist, Journalist Murdered In Bihar, Bihar Journalist Murdered News, RTI Activist Found Dead, Journalist Murdered In Madhubani, Madhubani RTI Activist, Madhubani Avinash Jha murder case, Teja
पटना, 14 नवंबर: बिहार में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवालियां निशान लग रहा है। मधुबनी में एक स्थानीय पत्रकार-आरटीआई कार्यकर्ता का कथित रूप से अपहरण और फिर उसकी हत्या कर दी गई। शुक्रवार को पत्रकार का शव सड़क किनारे जलाकर फेंक दिया गया, जिसके बाद अब न्याय के लिए लोग सड़कों पर उतर चुके हैं। 22 वर्षीय पत्रकार को अस्पतालों की धांधली उजागर करने के बाद से ही लगातार धमकियां मिल रही थी।
Recommended Video

प्रदेश में कानून का इकबाल बिल्कुल खत्म हो चुका है। बदमाशों में पुलिस के नाम का रत्ती भर भी डर नहीं है। बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वो किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम देने में झिझक नहीं रही है। मधुबनी के बेनीपट्टी में स्थानीय पत्रकार-आरटीआई कार्यकर्ता अविनाश झा की मौत के बाद अब लोगों में गुस्सा हैं। परिवार के साथ लोगों ने अविनाश झा की हत्या पर विरोध प्रदर्शन करते हुए न्याय की मांग की।
विकास नाम के एक स्थानीय युवक ने बताया कि पत्रकार अविनाश झा की मौत साफ तौर पर मेडिकल माफियाओं की वजह से हुई है। उनकी रिपोर्टिंग के बाद कई अस्पताल और क्लीनिक बंद हो गए थे, जबकि कई नकली मेडिकल गिरोहों को बड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ा। युवक ने बताया कि अविनाश ने जांच के लिए 10 अस्पतालों की सूची अपलोड की थी।
'बिहार पुलिस पूरी तरह से नीतीश कुमार की पुलिस हो गई'
इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार और पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। हत्या के मामले पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार पुलिस पूरी तरह से नीतीश कुमार की पुलिस हो गई है। अगर जांच होने लगे तो नीतीश कुमार की पूरी कैबिनेट मंत्री से लेकर विधायक तक सब लोग जेल में मिलेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले लोग गोली मारकर भाग जाते थे। आजकल लोग गोली मारकर दोबारा देखने जाते हैं कि आदमी जिंदा है कि मरा है। नीतीश कुमार के सुशासन के राज में कितना भारी अंतर आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications