बिहारः दिनदहाड़े भाजपा नेता ने युवक की गर्दन पर चाकू रखकर की अपहरण की कोशिश

मधुबनी। एक तरफ जहां प्रदेश में नवगठित सरकार प्रदेश को अपराधमुक्त करने की कोशिश कर रही है। वहीं पार्टी के नेता उन कोशिशों में पलीता लगा रहे हैं। दरअसल, भाजपा कार्यकर्ता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है । जो कि एक व्यक्ति को अस्पताल से गर्दन पर चाकू रखकर उसका अपहरण करने की कोशिश कर रहा है। बताते चलें कि पुरानी रंजिश के कारण एक व्यक्ति का खुलेआम गर्दन पर चाकू रखकर अपहरण किया जा रहा है । भाजपा के प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता की गुंडई देखने को मिली है । मधुबनी जिले के रहिका थाना अंतर्गत बसौली गांव इन दिनों दो पक्षों के लिये रणक्षेत्र बन गया है ।

madhubani bjp leader tried kidnapping of man in daylight

कोई ऐसा महीना नही होता है, जहां दो पक्षों के बीच मारपीट और केस मुकदमा नहीं होता होगा । फोटो में जिस शख्स पर चाकू रखा हुआ दिख रहा है वह बसौली पंचायत के मुखिया का साला मो. जूही है और यह अपने इलाज के लिये एक निजी अस्पताल में गया हुआ था ।

इसी बीच भाजपा के प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष मो. कल्लू को पता चला तो वो दर्जनों लोगों के साथ अस्पताल गया और फिर उसे अस्पताल के अंदर से ही चाकू के नोंक पर बाहर लाया, जहां की अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया हुआ है ।

शराब का जखीरा बरामद

जिले की लखनौर थाना पुलिस ने एक कार से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कार को भी जब्त की है। छापामारी में 1388 बोतल शराब बरामद हुई है। शराब की बरामदगी मैवी पंचायत के अम्मारूपी बोदय भंडारी टोला से की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष बाल्मिकी शर्मा ने कहा कि गुप्त सुचना थी कि शराब की बड़ी खेप गांव में पहुंची है।

एएसआई उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में दसौन अमारूपी चैक के बोदई भंडारी टोल राजेंद्र भंडारी के घर छापामारी की गई है, जिसमें कारोबारी पुत्र पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया। घर की तलाशी के दौरान कई कार्टून विदेशी शराब का जखीरा बरामद हुआ। साथ ही दरवाजे पर खड़ी एक मारुति सुजुकी कार से भी भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+