Video: 20 साल की उम्र में छोड़ आया घर, न लड़की मिली न परिवार, अब रात के 11 बजे करता है ये काम

पटना, 27 जनवरी। प्यार में लोग बड़ी-बड़ी कसमें खाते हैं, वादे करते हैं लेकिन कभी-कभी यही प्यार अपनो से भी हमेशा के लिए दूर कर देता है। आजकल की जनरेशन में बहुत ही कम उम्र में युवा प्यार में पड़ रहे हैं, सोशल मीडिया और इंटरनेट के बढ़ते चलन ने इसमें बड़ा योगदान दिया है। किसी से प्यार करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन कच्ची उम्र में इसका नतीजा हमेशा अच्छा नहीं होता। आज हम आपको ऐसी एक सच्ची कहानी के बार में बताने जा रहे हैं।

जोमैटो ब्वॉय के प्यार की कहानी

जोमैटो ब्वॉय के प्यार की कहानी

सोशल मीडिया पर इन दिनों जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो अपनी साइकिल से फूड डिलीवर करता है। इस बीच रात के करीब 11 बजे उससे जब उसकी मजबूरी पूछी गई तो उसने अपना दर्द कैमरे के सामने बयां किया। पूछे जाने पर लड़के ने अपना नाम एहसान बताया और उसकी उम्र 20 वर्ष है। एहसान पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, लेकिन प्यार में पड़ने के बाद से बिहार के पटना की गलियों की खाक छान रहे हैं।

फेसबुक पर मिली थी पटना की लड़की

फेसबुक पर मिली थी पटना की लड़की

सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर बिहार की एक लड़की से दोस्त, फिर चैटिंग और प्यार होने के बाद एहसान अब अपना घर, माता-पिता को छोड़ उसी के शहर में डिलीवरी ब्वॉय का काम कर रहे हैं। हालांकि एहसान को अब ना लड़की मिल रही है और ना ही अपना परिवार। एहसान ने बताया कि जिससे वह प्यार करते हैं, उसके माता-पिता शादी के लिए तैयार हैं लेकिन उनका खुद का परिवार इस रिश्ते को हरी झंडी नहीं दिखा रहा है।

प्यार के लिए 20 साल की उम्र में छोड़ा घर

प्यार के लिए 20 साल की उम्र में छोड़ा घर

यही वजह है कि एहसान 20 साल की उम्र में ही घर छोड़ अपने पैरों पर खड़ा होने का संघर्ष शुरू कर चुके हैं। एहसान आर्ट्स के स्टूडेंट भी हैं। एहसान ने बताया कि उनके पापा की कपड़ों की दुकान है और मां गृहणी हैं। पटना में अपना खर्च उठाने के लिए एहसान जनवरी की कड़ाके की ठंड में साइकिल से फूड डिलीवरी का काम करते हैं। अपने इस काम से वो हर महीने 8 से 9 हजार रुपए की कमाई कर लेते हैं। काम के बाद देर रात एहसान अपनी पढ़ाई भी करते हैं।

माता-पिता को मना लेंगे, है यकीन

माता-पिता को मना लेंगे, है यकीन

एहसान का सपना है कि वह शिक्षक बनना चाहते हैं। एहसान ने बताया कि उनके माता-पिता फोन पर उनका हाल-चाल लेते रहते हैं, उन्हें भी अपने परिवार की बहुत याद आती है। एहसान को यकीन है कि एक दिन उनके मम्मी-पापा भी उनके प्यार को जरूर स्वीकार करेंगे, इसलिए उन्होंने घर छोड़ दिया। वह अपनी कमाई का आधा हिस्सा किराए और खाने पर खर्च करते हैं, जबकि बाकी का पैसा फ्यूचर के लिए बचा रहे हैं।

12 घंटे करते हैं काम

12 घंटे करते हैं काम

एहसान ने बताया कि वह रोजाना कई किलोमीटर साइकिल चलाकर फूड डिलीवर करते हैं। सुबह 11 बजे से रात के 11 बजे तक वह यही काम करते हैं। प्यार के लिए एहसान के संघर्ष की कहानी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि कई लोगों ने उनके इस फैसले को गलत बताया है। कुछ ने सुझाव दिया कि उन्हें घर लौटकर अपने भविष्य पर फोकस करना चाहिए। एक यूजर ने कहा कि अपने माता-पिता को कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

पूरा वीडियो देखने के लिए यहां करें क्लिक

यह भी पढ़ें: Rekha Meena : 19 वर्षीय रेखा मीना के Lady Don बनने की इनसाइड स्टोरी, प्यार में कैसे मिला धोखा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+