Love Affair: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी,आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने देखा और करवा दी शादी
Love Affair: बिहार के नालंदा ज़िले से प्रेम विवाह का एक मामला सामने आया है, जहां प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने गया। ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को अपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद दोनों की शादी करा दी।

Love Affair: बिहार के नालंदा जिले से प्रेम प्रसंग और विवाह का एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पटना जिले का रहने वाला युवक कल्याण विगहा (हरनौत प्रखंड) गांव वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। जहां प्रेमी युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी शादी करा दी। पटना जिला के सैदपुर गांव से वह अपनी प्रेमिका से उसके गाव पहुंचा था। प्रेमी युवक के रिश्तेदार भी उसी गांव में रहते हैं। कल्याण विगहा गांव निवासी अर्जुन राम की बेटी से पिछले कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक अपने रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया, इसी दौरान गांव के लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना प्रेमिका के परिवार वालों को दी। प्रेमिका के परिजन मौक़े पर पहुंचे और युवक को बंदी बना लिया। इसके बाद प्रेमी के घर वालों को बुलाया। दोनों परिवार के लोगों ने मिलकर प्रेमी जोड़े की रज़ामंदी ने उनकी शादी करवा दी। गांव में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं किसी ने शादी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष चंद्रमौली वर्मा ने बताया कि प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक ही समाज के हैं। दोनों के परिवार के लोगों ने प्रेमी जोड़े की रज़ामंदी से शादी करवाई है।
Recommended Video
नालंदा ज़िला के सारे थाना क्षेत्र से भी प्रेम प्रसंग का ऐसी मामला पहले भी सामने आ चुका है, जहां पढ़ाई के दौरान शिक्षक और छात्रा के बीच आंखे चार हुई और इश्क परवान चढ़ने लगा। शिक्षक और छात्रा के बीच बातों का सिलसिला जारी था, इसी क्रम में रविवार के दिन लड़की के परिवार वाले बर्थ डे पार्टी में शरीक होने के लिए बिहार शरीफ गए थे। छात्रा घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसने शिक्षक को मिलने के लिए घर पर बुलाया लिया। छात्रा से मिलने आए शिक्षक को ग्रामीणों ने देख लिया और वहीं उसकी जमकर धुनाई कर दी।
लड़की के परिजनों को जब इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। गुरु की पहले तो जमकर पिटाई की, बाद में दोनों की रज़ामंदी से शादी करा दी गई। प्रेम प्रंसग में पिटाई के बाद विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी शिक्षक सोनू कुमार एक साल से गांव में ही कोचिंग चलाता था। छात्रा भी उसी गांव की रहने वाली है, पढ़ने के लिए वह सोनू के कोचिंग में जाती थी। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की नज़दीकियां बढ़ी और प्रेम संबंध बनने लगे।शिक्षक और छात्रा अक्सर चोरी छिपे मुलाक़ात करते थे, गुज़रे 5 फरवरी को प्रेमी शिक्षक सोनू प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। शिक्षक को वहीं बंधक बनाकर ग्रामीणों ने पिटाई की और फिर उसकी शादी करा दी
ये भी पढ़ें: किताब में खत रखकर हुई थी मोहब्बत की शुरुआत, प्रेमी ने प्रेमिका की ली अग्निपरीक्षा और फिर दिया धोखा!












Click it and Unblock the Notifications