किताब में खत रखकर हुई थी मोहब्बत की शुरुआत, प्रेमी ने प्रेमिका की ली अग्निपरीक्षा और फिर दिया धोखा!
बिहार के बेतिया जिले से प्रेम प्रसंग में धोखा का मामला सामने आया है, जहां युवक ने प्रेमिक की अग्निपरीक्षा ली और उसके बाद भी धोखा देकर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Love Affair: बिहार के बगहा से प्रेम प्रसंग में लड़की को अग्निपरीक्षा देने के बाद भी धोखा देने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की मानें तो प्रेमी के कहने पर उसने खुदो को आग लगा ली। प्रेमी वीडियो कॉल पर जलता हुआ देखता रहा। युवती के परिजनों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया और जब वह ठीक हो गई तो प्रेमी ने उसे धोखा दे दिया। युवती के परिजनों का आरोप है कि लड़के के परिजनों ने शादी के नाम पर पर दहेज भी ले लिया और अब शादी से इनकार कर रहा है। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।
Recommended Video

किताब में खत रखकर हुई थी रिश्ते की शुरुआत
प्रेम प्रसंग मे अग्निपरीक्षा और फिर धोखा का ये मामला बगहा के रामनगर इलाके का है। मिली जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय आरोपी युवक शाहरुख खान और 22 वर्षीय युवती पड़ोस में ही रहते हैं। युवती गांव के बच्चों को दो साल पहले ट्यूशन पढ़ाती थी। शाहरुख के घर के बच्चे भी उससे पढ़ने आते थे। शाहरुख उसके घर से युवती के पास पढ़ने जा रहे बच्चों की किताब में प्रेम पत्र रख दिया करता था। पहले तो लड़की राज़ी नहीं हुई बाद में दोनों के बीच दोस्ती हुई।

युवक के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
शाहरुख और युवती के बीच प्रेम पत्र का सिलसिला शुरू हुआ, फिर मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ। इस तरह दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा। दोनों के बीच बातें शुरू हुई और फिर दोनों में प्रेम संबंध भी स्थापित हुए। लड़के के परिजन को जब प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उन्होंने लड़की वालों के पास शादी की बात रखी। दोनों परिवार के बीच रिश्ता तय हो गया। लड़की वालों की मानें तो 23 मार्च को शादी भी होने वाली थी। शादी से पहले दहेज़ में बाइक खरीदने के लिए के लिए 1 लाख 80 हजार रुपए भी दिए। लेकिन अब लड़का और उसके परिजन शादी से इनकार कर रहे हैं।

युवक ने शादी करने से किया इनकार
पीड़िता ने बताया कि लड़के की मां 3 महीने पहले वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसी दौरान लड़के के मौसेरे बहनोई ने मां से मोबाइल ले लिया और युवती से बात करने लगा। मौसेरे बहनोई से वीडियो कॉल पर बात करने की खबर जैसे ही प्रेमी को लगी उसने कॉल कर शादी नहीं करने की धमकी देना शुरू कर दिया। युवती ने बहुत माफी मांगी तो युवक ने कहा कि सच्चा प्यार करती हो तो अग्निपरीक्षा देकर दिखाओ। युवक की बात पर लड़की ने 22 अक्टूबर को वीडियो कॉल पर ही खुद को आग लगा लिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपियों को ढूंढ रही पुलिस
अस्पताल से ठीक होकर जब लड़की घर वापस आई तो युवक के साथ उसके संबंध ठीक चल रहे थे। अचानक लड़के ने फिर शादी से इनकार कर दिया। इस पूरे मामल में पीड़िता ने इंसाफ के लिए महिला थाने में युवक, उसका छोटा भाई और उसके माता-पिता प्राथमिकि दर्ज करवाई है। मामले की जानकारी देते हुए धर्मवीर कुमार भारती (महिला थानाध्यक्ष) ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Love Affair: शिक्षक को हुआ छात्रा से प्यार, दोनों हुए घर से फरार,अब ढूंढ रही पुलिस
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications