Bihar News: ‘धूम मूवी’ की तरह बैंक लूट कर अपराधी फ़रार, दल-बल के साथ खड़े रह गए पुलिस अधीक्षक

Loot In Axis Bank Bihar News: बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम देक बदमाश फरार हो रहे हैं। ताज़ा मामला भोजपुर जिला के नवादा थाना क्षेत्र का है, जहां कतीरा मोड़ स्थित एक्सिस बैंक से लाखों की लूट कर अपराधी फरार हो गए।

एक्सिस बैंक में हथियारों से लैस सात से आठ लोग घुसे बैंक कर्मी को बंधक बनाकर एक रूम में बंद कर दिया और 16 लाख रुपये लूट कर फ़रार हो गए। पुलिस को मामले की सूचना मिली दल बल के साथ एसपी मौक़े पर पहुंचे बैंक को घेर लिया।

Loot In Bhojpur Axis Bank Bihar News Hindi, SP Police Team K Sath Rahe Khade Bank Me huyi dakaiti

पुलिस अधीक्षक को लगा की बदमाश बैंक के अंदर ही हैं, लेकिन अपराधी तो पहले ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह सवा दस बजे के करीब बदमाश ग्राहक बन कर बैंक में घुसे। कैशियर को हथियार के बल पर धमकाते हुए बंधक बना लिया।

बैंक में उस वक्त कुल 14 कर्मी मौजूद थे, 20 से 21 साल के अपराधियों ने सभी कर्मी को एक कमरे में बंद किया और महज़ कुछ मिनटों में कैश काउंटर से 16 लाख रुपये पर हाथ साफ किया। बैंक में ताला लगाते हुए पीछे के रास्ते से फरार हो गए। एसपी प्रमोद यादव ने बैंक मैनेजर असहर क़ाज़ी से पूछताछ की। तो पता चला कि एक ने नकाब लगाया था बाकि ने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था।

पुलिस जब तक मौका ए वारदात पर पहुंची तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। पुलिसकर्मियों को लगा की बदमाश बैंक के अंदर ही हैं, लेकिन वह लोग फरार हो चुके थे। काफी देर बाद पता चला कि अपराधी फरार हो चुके हैं। इस वारदात के बाद से इलाके लोगों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाश खुलेआम अपराध कर के चले जाते हैं, पुलिस इंतज़ार में रहती है। पुलिस लेट पहुंची, अगर समय से पहुंचती तो शायद बदमाश गिरफ्तार हो जाते है। हमेशा से पुलिस का रिकॉर्ड रहा है कि वक्त पर नहीं पहुंचती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+