Loksabha Election: क्या बेरंग लौटेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आज भी नहीं मिले केजरीवाल

CM Nitish Kumar Delhi Visit: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे को लेकर सियासी चर्चा तेज़ थी। कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच के मतभेद को नीतीश कुमार कम कर विपक्षी एकता को मज़बूत करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश वापस पटना आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे से पटना वापिस आने की खबर के बाद से ही बिहार में सियासत गरमा गई है। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम के बेरंग लौटने पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को विपक्षी नेताओं ने भाव नहीं दिया, लोग उनकी सियासी हैसियत पहचान गए हैं।

Nitish Kumar return colorless

सम्राट चौधरी ने कहा कि INDIA गठबंधन के किसी नेता ने नीतीश कुमार को वक्त नहीं दिया होगा, इसलिए वह दौरे के बीच में ही वापस लौट गए। नीतीश कुमार अपनी सियासत चमकाने के लिए दिल्ली गए लेकिन किसी भाव नहीं, सभी लोग जानते हैं कि नीतीश कुमार की राजनीतिक हैसियत क्या बची है।

सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार 16 अगस्त दिल्ली दौरे पर गए थे, 18 अगस्त को उन्हे वापस पटना आना था। हैरत की बात है कि दिल्ली में रहने के बावजूद नीतीश कुमार की INDIA गठबंधन के किसी नेता मुलाक़ात नहीं हुई। शुक्रवार के बदले वह गुरुवार को ही पटना वापस लौट रहे हैं।

ग़ौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही विपक्षी एकता को मज़बूत करने की मुहिम चलाई है। वह लगातार इस कोशिश में हैं कि 'वन अगेंस्ट वन' के फार्मूले के साथ लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को चुनौती दी जाए। आपको बता दें कि मुम्बई में विपक्षी एकता की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+