Exit Poll 2024: 4 जून के नतीजों से पहले क्या कहते हैं बिहार के एग्जिट पोल? जानिए किस सीट पर कौन होगा विजेता!
Bihar Exit Polls Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पूरे होने के बाद अब 4 जून नतीजों का इंतजार है। 1 जून को शाम 6 बजे के बाद जारी हुए तमाम एग्जिट पोल्स में एक बार फिर एनडीए सरकार वापसी करती नजर आ रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में दावा किया गया है कि एनडीए गठबंधन इस बार 360 से ज्यादा सीटें जीतेगा।
वहीं बिहार की बात करें तो बिहार में भी एनडीए बड़ी संख्या में सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करने की उम्मीद जताई जा रही है। बिहार की कुल 40 सीटों पर किस लोकसभा में कौनसी पार्टी के जीतने की उम्मीद है, आइए जानते हैं।

बिहार में एनडीए का सीट बंटवारा
लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत सीट शेयरिंग में बीजेपी 17 सीटों पर और जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ा है। वहीं चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (आर) को पांच सीटे और जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को एक-एक सीट पर हैं।
INDIA में सीटों का बंटवारा
इंडिया गठबंधन के तहत RJD ने 26 सीटों पर चुनाव लड़ा है, जबकि कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव मैदान में है, वहीं लेफ्ट के हिस्से में पांच सीट है।
स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स की ओर से किए गए सर्वे में एनडीए 400 के आंकड़े को छूती नजर आ रही है। ऐसे में बिहार की हर लोकसभा सीट का एग्जिट पोल क्या कहता है, जानिए?
| लोकसभा सीट | पार्टी |
| वाल्मीकि नगर | NDA |
| पश्चिम चंपारण | NDA |
| पूर्वी चंपारण | NDA |
| शिवहर | NDA |
| सीतामढ़ी | NDA |
| मधुबनी | NDA |
| झंझारपुर | NDA |
| सुपौल | NDA |
| अररिया | NDA |
| किशनगंज | INDIA |
| कटिहार | NDA |
| पूर्णिया | NDA |
| मधेपुरा | NDA |
| दरभंगा | NDA |
| मुजफ्फरपुर | NDA |
| वैशाली | NDA |
| गोपालगंज | NDA |
| सीवान | NDA |
| महाराजगंज | NDA |
| सारण | NDA |
| हाजीपुर | NDA |
| उजियारपुर | NDA |
| समस्तीपुर | NDA |
| बेगूसराय | NDA |
| खगड़िया | NDA |
| भागलपुर | NDA |
| बांका | NDA |
| मुंगेर | NDA |
| नालंदा | NDA |
| पटना साहिब | NDA |
| पाटलिपुत्र | NDA |
| आरा | NDA |
| बक्सर | NDA |
| सासाराम | NDA |
| काराकाट | NDA |
| जहानाबाद | INDIA |
| औरंगाबाद | NDA |
| गया | NDA |
| नवादा | NDA |
| जमुई | NDA |
बता दें कि स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स ने अपने सर्वे को लेकर दावा है कि उसने 20 लाख से ज्यादा लोगों की राय जानने की कोशिश की है। जिसके तहत देश की लोकसभा सीट पर कम से कम 3000 लोगों तक पहुंचने का दावा करते हुए परिणामों की भविष्यवाणी की है।












Click it and Unblock the Notifications