मीसा के नाम पर बिहार में सियासत! राबड़ी देवी ने बताया किसने रखा था नाम, नड्डा के बयान पर बोलीं-लालू तो....
Bihar: बिहार की राजनीति में नाम को लेकर सियासत शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती के नाम को लेकर जेपी नड्डा के एक बयान के बाद बिहार की पूर्व सीएम और मीसा भारती की मां राबड़ी देवी ने पलटवार किया है।
आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने कहा कि उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती का नाम लालू प्रसाद यादव ने नहीं बल्कि समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण ने रखा था। दरअसल, मीसा भारती के नाम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 24 अप्रैल को भागलपुर की एक रैली में तंज कसा था।
यह भी देखें: Lok Sabha Chunav: बिहार की 17 सीटों पर 'किंगमेकर' के रोल में मुसलमान, 4 सीटों पर मुट्ठी में हार या जीत!

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कैंडिडेट अजय मंडल के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि लालू यादव कांग्रेस के खिलाफ लड़ते थे और जेपी की संपूर्ण क्रांति के आंदोलन के दौरान जब लालू यादव जेल में बंद थे तभी उनकी बड़ी बेटी पैदा हुई। नड्डा ने आगे कहा, "मेंटिनेंस ऑफ सिक्योरिटी एक्ट (मीसा) कानून पर लालू ने बेटी का नाम मीसा रख दिया। जिस कांग्रेस ने लालू को जेल में डाला, उसी से दोस्ती करके गोद में बैठे हैं। अब लालू राहुल गांधी से गप-शप मारते हैं और मटन बनाना सिखाते हैं।"
आज लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के लिए आज मतदान किया गया। बिहार के 5 लोकसभा सीटों के लिए भी आज वोटिंग की गई। इस दौरान राबड़ी देवी ने अपने आवास पर आज सत्यनारायण भगवान की कथा रखी। ये पूजा उन्होंने अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती की पाटलिपुत्र लोकसभा और छोटी बेटी रोहिणी आचार्या की सारण लोकसभा में जीत की के लिए रखी थी।
#WATCH पटना: मीसा भारती के नामकरण को लेकर जे.पी. नड्डा के बयान पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा, "लालू जी ने नाम नहीं रखा था...हमारे सामने जय प्रकाश नारायण ने नाम रखा था..." pic.twitter.com/MOxErpWXiA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2024
राबड़ी देवी ने पत्रकारों के जेपी नड्डा के बयान को लेकर सवाल करने पर कहा, "लालू यादव ने मीसा का नाम नहीं रखा है। ये नाम जयप्रकाश नारायण ने रखा था। लालू यादव उस समय भागे-भागे फिर रहे थे।" राबड़ी देवी ने बताया कि जब उन्हें प्रसव का दर्द उठा तब लालू उनके साथ नहीं थे। जब जेपी को इस बात की खबर मिली तो उन्होंने अपने लोगों को भेजा। जेपी के लोगों ने राबड़ी को अस्पताल में भर्ती करवाया और पांच सौ रुपया भी दिए।
राबड़ी ने पत्रकारों को बताया, "जेपी ने आंदोलन में बंद नेताओं की याद में मेरी बेटी का नाम मीसा भारती रखा।" जब उनसे भाजपा के 400 पार के नारे को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि देश की जनता और बिहार की जनता इस पर निर्णय लेगी। उन्होंने कहा, "किसी के कहने से नहीं होता है। हम कह देंगे कि पार हो जाएंगे तो पार नहीं हो जाएंगे। जनता पार करेगी।"
पीएम नरेंद्र मोदी के अररिया और मुंगेर दौरे पर राबड़ी देवी ने कहा, "किसी को आने से कोई नहीं रोक सकता है।" बता दें, मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के रामकृपाल यादव है जो पहले लालू के बहुत ज्यादा करीब हुआ करते थे। पाटलिपुत्र सीट पर अब तक तीन बार चुनाव हुआ है। पहली बार इस सीट पर लालू यादव को रंजन यादव से हरा मिली थी। दो बार से इस सीट पर रामकृपाल यादव जीत दर्ज करते आ रहे हैं।
यह भी देखें: लोकसभा चुनाव: यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश या राजस्थान जानें 1 बजे तक किस राज्य में हुआ सबसे अधिक मतदान












Click it and Unblock the Notifications