Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा चुनाव: यूपी, बिहार, मध्‍य प्रदेश या राजस्‍थान जानें 1 बजे तक किस राज्‍य में हुआ सबसे अधिक मतदान

Lok Sabha Elections voting: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की 88 सीटों पर आज शुक्रवार को मतदान हो रहा है। देश के 13 राज्‍यों की 88 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था।

सुबह 11 बजे तक कुल 25.1 प्रतिशत मतदान हुआ है इन चार घंटों में मतदान सबसे अधिक त्रिपुरा में हुआ। आइए जानते हैं कि दोपहर 1 बजे तक कितने फीसदी मतदान हुआ और किस राज्‍य में वोटर वोटिंग करने में सबसे आगे रहे?

Lok Sabha Elections

11 बजे तक 13 राज्‍यों में कितने फीसदी हुआ मतदान?

असम 27.43%
बिहार 21.68%
छत्तीसगढ़ 35.47%
जम्मू और कश्मीर 26.61%
कर्नाटक 22.34%
केरल 25.61%
मध्य प्रदेश 28.15%
महाराष्ट्र 18.83%
मणिपुर 33.22%
राजस्थान 26.84%
त्रिपुरा 36.42%
उत्तर प्रदेश 24.31%
पश्चिम बंगाल 31.25%

दोपहर 1 बजे तक जानें किस राज्‍य में सबसे अधिक हुआ मतदान?

असम 46.31%

बिहार 33.80%

छत्तीसगढ़ 53.09%

जम्मू-कश्मीर 42.88%

कर्नाटक 38.23%

केरल 39.26%

मध्य प्रदेश 38.96%

महाराष्ट्र 31.77%

मणिपुर 54.26%

राजस्थान 40.39%
त्रिपुरा में 54.47%

उत्तर प्रदेश 35.73%

पश्चिम बंगाल 47.29%

13 राज्‍यों की कुल 88 लोकसभा सीटों के लिए हो रहा मतदान

बता दें आज कुल 88 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। जिसमें केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। वहीं कर्नाटक की 14 सीटों पर, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की आठ, मध्य प्रदेश की छह, असम की पांच, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की तीन, पश्चिम बंगाल की तीन और त्रिपुरा, मणिपुर एवं जम्मू कश्मीर की एक-एक सीट सहित 88 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

राहुल गांधी की किस्‍मत का आज वोटर करेंगे फैसला

गौरतलब है कि आज 26 अप्रैल जिन लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है उसमें कई दिग्गज नेताओं की किस्‍मत दांव पर लगी हुई है। जिसमें केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर शशि थरूर भी शामिल है। शशी थरूर का मुकाबला केंद्रीय मंत्री और भाजपा के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर से है।

इन दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला आज ईवीएम में वोटर करेंगे कैद

वहीं यूपी की वीआईपी और चर्चित सीट मथुरा से हेमा मालिनी मध्‍य प्रदेश की राजनांदगांव से भूपेश बघेल, बेंगलुरु ग्रामीण से डी.के. सुरेश और बेंगलुरु दक्षिण से तेजस्वी सूर्या चुनाव लड़ रहा है, जिसकी किस्‍मत का फैसला आज वोटर करेंगे।

वहीं राजस्थान के कोटा सीट से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं वहीं मेरठ से भाजपा के उम्मीदवार अरुण गोविल चुनाव लड़ रहे हैं। इन सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है। बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्‍मीदवार पप्पू यादव के भाग्य का फैसला आज मतदान मतदान करके ईवीएम मशीन में कैद कर देंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+