कौन है लोकसभा चुनाव 2024 का सबसे अधिक उम्र का सांसद? किस राज्य से है कनेक्शन

Oldest MLA of 2024: 18वें लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। बिहार के समस्तीपुर सीट से सबसे कम उम्र की सांसद शांभवी की खूब चर्चा हो रही है। मात्र 25 साल की उम्र में शांभवी करीब डेढ़ लाख वोटों से जीत हासिल कर सबसे कम उम्र की सांसद बनी हैं। इस बीच चलिये आपको बताते हैं कि देश में सबसे ज्यादा उम्र के सांसद कौन बने हैं।

बिहार की बात की जाए तो राज्य में पहला चुनाव परिणाम गया सीट का ही आया। इस सीट पर 79 साल की उम्र के जीतन राम मांझी ने जीत हासिल की है। जीतन राम मांझी अब देश में सबसे अधिक उम्र के सांसद बनेंगे। वहीं उनकी जीत अपने आप में काफी दिलचस्प है क्योंकि मांझी ने राज्य में जीत हासिल कर खेला कर दिया।

Lok Sabha Election

राजनीति में 40 साल से भी ज्यादा करियर वाले जीतन राम मांझी बिहार सरकार में कई बार मंत्री रह चुके हैं। साल 2019 का समय था, जब उन्हें गया से हार मिली थी। मगर इस बार चुनाव जीतने के बाद वे बिहार ही नहीं बल्कि 18वीं लोकसभा के भी सबसे उम्रदराज सांसद बनने जा रहे हैं।

जीतन राम मांझी ने इस बार बिहार में बड़ा खेला किया है। उनकी जीत ने न सिर्फ उनकी पार्टी 'हम' (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा)बल्कि एनडीए का भी खाता खोला है। दशकों के इंतजार के बाद जीतन राम मांझी की जिंदगी में ऐसा पल आया, जिसका वे खुशी से इजहार भी करते दिखे।

बताते चलें कि जीतन राम मांझी ने गया लोकसभा सीट से 1 लाख 1 हजार और 812 वोटों से जीत हासिल की है। पहली बार मांझी एनडीए के साथ गया सीट से चुनाव लड़े हैं। मांझी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक दल (आरजेडी) के नेता कुमार सर्वजीत को करारी शिकस्त दी है। कुमार सर्वजीत को 3 लाख 93 हजार 148 वोट हासिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+