Lok Sabha Chunav: NDA के पक्ष में अनंत सिंह, पत्नी हैं राजद विधायक, ‘छोटे सरकार’ ने कही ये बात
Anant Singh Latest News: बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान होना है। बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मुंगेर लोकसभा सीट पर समीकरण बदले हुए हैं।
वन इंडिया हिंदी की टीम चुनावी सरगर्मी को देखते हुए ग्राउंड पर हालात का जायज़ा लेने मुंगेर लोकसभा क्षेत्र पहुंची। इसी दौरान वन इंडिया हिंदी से मोकामा सीट से पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने ख़ास बातचीत की। उन्होंने कहा कि देश भर में पीएम मोदी की लहर है। तीसरी बार मोदी सरकार बनाने वाले हैं।

वन इंडिया हिंदी के वरिष्ठ संवाददाता इंज़माम वहीदी ने उनसे यह सवाल किया कि महागठबंधन नेता यह दावा कर रहे हैं कि, एनडीए गठबंधन 180 सीटों तक आते-आते सिमट जाएगी। इस पर अनंत सिंह ने कहा कि सभी नेता हमेशा यही दावा करते हैं, लेकिन परिणाम कुछ और होता है।
Recommended Video
देश में 400 पार हो रहा है या 600 पार हो रहा है, इस पर हम कुछ नहीं कहेंगे। मेरे लोकसभा क्षेत्र में ललन सिंह 4 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले हैं। अशोक महतो कौन है यह हम नहीं जानते हैं, जनता उसे पहचानती तक नहीं है। टिकट मिलने से पहले तक उसकी पत्नी को कोई जानता तक नहीं था।
हमारे लिए धर्म और जाति मायने नहीं रखता है, मेरे लिए मतदाता भगवान हैं और उनके लिए मैं भगवना हूं। मैं किसी दल से लड़ू या निर्दलीय लड़ू जनता मुझे आशीर्वाद देती है। इसी तरह जो अच्छा काम कर रहा है जनता उसके साथ है। लालू राज जिसने देखा है, वह कभी भी राजद के पक्ष में वोट नहीं करेगा।
मेरे कहने से कोई किसी को वोट थोड़े ही दे देगा, हां क्षेत्र में घूमने से यह लगा कि माहौल ललन सिंह के पक्ष में हैं। उन्होंने जनता के लिए काम किया होगा इसलिए जनता उसे पसंद कर रही है। पीएम मोदी ने अच्छा काम किया है, इसलिए उनके नेतृत्व में सरकार बननी चाहिए।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications