Lok Sabha Election: क्या बिहार CM नीतीश चुनाव के वक्त घर में कैद? तेजस्वी ने किया बड़ा खुलासा
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के अब दो ही दिन शेष बच गए हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान होने हैं। इस बीच, बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा खुलासा किया है। तेजस्वी ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि इतिहास में हमने पहली बार देखा है कि एक मुख्यमंत्री चुनाव के वक्त पर घर में कैद हो गया है।
इतना ही नहीं, तेजस्वी ने यह भी कहा कि घर में उन्हें (नीतीश) कैद है या कर दिया गया है, यह सवाल उठता तो है। देखिए अब क्या हो रहा है, ऐसा कभी तो हुआ नहीं पहले। दरअसल, तेजस्वी यादव ने जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने उस बयान पर पलटवार किया है। जिसमें कहा गया था कि लालू यादव को उनकी खौफ वाली छवि के कारण तेजस्वी चुनाव प्रचार से रोक रहे हैं।

'लालू करेंगे चुनाव प्रचार'
वहीं, इससे पहले तेजस्वी यादव ने यह भी साफ कर दिया कि लालू प्रसाद यादव चुनाव प्रचार करेंगे। राज्य में इंडिया गठबंधन लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में ही आगे बढ़ रहा है। आरजेडी सुप्रीमो और बड़े लीडर होने के नाते लालू प्रसाद यादव चुनाव प्रचार करेंगे।
बिहार में सात चरणों में मतदान
बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटे हैं। इस बार भी सात चरणों में मतदान होंगे। सीटों के लिहाज से बिहार देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। पहले चरण में 4, दूसरे-तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में 5-5, छठे-सातवें फेज में 8-8 सीटों पर वोटिंग होगी। राज्य में कुल 7.64 करोड़ मतदाता हैं। जिसमें 4 करोड़ पुरुष और 3.6 महिला मतदाता हैं।












Click it and Unblock the Notifications