Lok Sabha Election 2024: 'मोदी के साथ वैसा ही करेंगे नीतीश, जैसा आडवाणी के साथ हुआ था', तेजस्वी का बड़ा बयान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा 2024 के चुनाव से पहले ही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तीखा वार किया है। उन्होंने साल 1990 के राजनीतिक इतिहास के पन्नों को पलटते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा 2024 के चुनाव भले ही अगले साल हों, लेकिन राजनीतिक दलों में अभी से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सभी दल अपनी जडें मजबूत करने में जुट गए हैं। इसी कडी में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने हथकरघा बुनकर सहकारी संघ द्वारा आयोजित एक समारोह में केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने यह तक दावा किया है कि राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन नरेंद्र मोदी के रथ को उसी तरह रोका जाएगा, जिस तरह उनके पिता लालू प्रसाद ने आडवाणी यात्रा को रोका था। सभा में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू ने लालकृष्ण आडवाणी के रथ (रथ) को रोक दिया था। अब, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला 'महागठबंधन' (नरेंद्र मोदी) का रथ रोकेगा।

आपको बता दें कि साल 1990 में, बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सीतामढ़ी जिले में लाल कृष्ण आडवाणी की राष्ट्रव्यापी 'रथ यात्रा' को रोका था। जिसके बाद राजनीति के इतिहास के पन्नों में यह दर्ज हो गया। राज्यों से निकली 'रथ यात्रा' ने सांप्रदायिक हिंसा की कई घटनाओं को हवा दी।

हिंदू बनाम मुस्लिम को BJP ने दी हवा

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता ने केंद्र में बैठी सत्तारूढ़ बीजेपी पर वादों को पूरा करने में विफल और हिंदू बनाम मुस्लिम को हवा देने का भी आरोप लगाया है। कहा कि चाहे वह हिंदू हों, मुसलमान हों या कोई अन्य धार्मिक समुदाय, सभी ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। लेकिन निश्चिंत रहें, जब तक लालू प्रसाद और नीतीश कुमार जैसे नेता आसपास हैं, कोई भी ऐसा कुछ करने की हिम्मत नहीं कर सकता है। देश किसी के पिता की संपत्ति नहीं है।

आगे कहा कि कहा कि दो करोड़ नौकरियां, हर बैंक खाते में 15 लाख रुपए, 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने जैसे वादे बीजेपी ने किए गए थे। इनमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ। जब हम इन विफल वादों पर सवाल उठाते हैं, तो वे हिंदू बनाम मुस्लिम, मंदिर बनाम मस्जिद के बारे में बात करके जनता का ध्यान हटाने की कोशिश करते हैं।

विपक्षी एकता स्थापित करने में जुटे नीतीश

नीतीश कुमार के विपक्षी एकता अभियान का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस और क्षेत्रीय दल एक साथ आएं। उन्होंने कहा, अगर ये (बीजेपी) सत्ता में लौटे तो देश बर्बाद हो जाएगा।

'एक तानाशाह सत्ता की कुर्सी पर बैठा'

आरोप लगाया कि देश के इतिहास को फिर से लिखने का प्रयास किया जा रहा है। दावा किया कि ऐसा लगता है जैसे एक तानाशाह सत्ता की कुर्सी पर बैठा है और हम उसके आदेशों का पालन करने के लिए मजबूर हैं। संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। कुछ भी सार्थक हासिल नहीं हुआ है।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि 2024 के लिए विपक्षी दलों की बहुप्रतीक्षित रणनीति बैठक 23 जून को पटना में होगी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के भी भाग लेने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+