लालू के वोट बैंक पर पप्पू की सेंधमारी! राहुल से भी नहीं बनी बीमा की बात;पूर्णिया नहीं आए कांग्रेस के बड़े नेता

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। दूसरे चरण के दौरान जिन सीटों पर मतदान होना है उनमें से ही एक हाई प्रोफाइल सीट है बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट। पप्पू यादव के यहां से निर्दलीय उम्मीदवार बनने के बाद मुकाबला दिलचप्स हो गया है। साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) खेमे की टेंशन भी बढ़ गयी है।

दरअसल, विपक्षी गठबंधन इंडी अलायन्स के अंदर हुए सीट बंटवारे के बाद पूर्णिया लोकसभा राजद के पाले में गया। पप्पू यादव, जिन्होंने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपनी पार्टी, जन अधिकार पार्टी (जाप) का विलय कांग्रेस में कर लिया था। इसके साथ ही पप्पू यादव ने ऐलान किया था कि वो पूर्णिया सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने राहुल और प्रियंका गांधी की ओर से आश्वाशन मिलने की बात भी कही थी।
यह भी देखें: समाजवादी पार्टी की एक और लिस्ट जारी, लालू यादव के दामाद को दिया टिकट, बलिया से उतारा ब्राह्मण प्रत्याशी

Pappu Yadav

सीट बंटवारे में जब यह सीट राजद के पाले में चली गई तब पप्पू यादव को बड़ा झटका लगा। पप्पू यादव ने धोखा होने की बात भी कही लेकिन इसपर कांग्रेस आलाकमान की ओर से कोई बयान नहीं आया। अपनी पार्टी का विलय कर चुके पप्पू यादव के लिए पूर्णिया सीट आन का सवाल बन गई थी। जिसके बाद इंडी अलायन्स के साथ-साथ एनडीए को झटका देते हुए यहां से निर्दलीय उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया।

पप्पू यादव ने कैसे बढ़ाई राजद की मुश्किलें?
कांग्रेस से टिकट ना मिलने और पूर्णिया सीट राजद के पाले में जाने के बाद पप्पू यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पूर्णिया से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। आरजेडी ने बीमा भारती को पूर्णिया में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जेल में बंद अवधेश मंडल की पत्नी बीमा हाल ही में नीतीश कुमार की जेडीयू छोड़ राजद में शामिल हुई थीं।

पप्पू यादव जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं। साथ ही वो पिछड़ा वर्ग से आते हैं जो एक सबसे बड़ा फैक्टर है राजद के वोट को काटने का। और तो और वो राजद के वोट बैंक पर सीधा निशाना इसलिए भी साध रहे हैं क्योंकि वो भी यादव समाज से हैं। पूर्णिया में राजद के पिछड़ा और मुस्लिम वोट बैंक पर पप्पू यादव जरूर सेंधमारी कर सकते हैं। यही कारण है कि पप्पू की निर्दलीय उम्मीदवारी ने पूर्णिया सीट पर राजद की टेंशन बढ़ा दी है।

हालांकि, जनता किसे चुनती है ये तो मतगणना के बाद ही साफ होगा। पहले चरण में बिहार में 4 सीटों पर वोटिंग हुई थी जहां मतदान प्रतिशत पिछले बार से कम देखने को मिला। इस वजह से भी दूसरे चरण के मतदान से पहले सभी पार्टियों के माथे पर सिकन है। पूर्णिया सीट पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान वोटिंग की जानी है।
यह भी देखें: Lok Sabha Chunav: चिराग ने कहा- RJD का गाली देना कल्चर है, आज मेरी मां को गाली दी गई है, कल बिहार की...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+